Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी की नाक में दम करने वाले प्रतीक सहजपाल ने शो से कमाई इतनी मोटी रकम

Khatron Ke Khiladi 12 कलर्स टीवी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 इन दिनों खूब सारे ट्विस्ट के साथ टीआरपी की रेस में अपनी बढ़त बनाए हुए है। इस हफ्ते शो से प्रतीक सहजपाल को एलिमिनेट कर दिया गया हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Updated: Mon, 01 Aug 2022 02:33 PM (IST)
Hero Image
Recently evicted Pratik Sehajpal total fee in rohit shetty show KKK12

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी जितनी मसाला फिल्में बनाते है उतना ही एंटरटेन वे अपने रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी से भी करते हैं। शो को शुरु हुए अब एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं, इसके साथ ही 4 कंटेस्टेंट्स बाहर भी हो चुके हैं। अब तक एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी ने शो को अलविदा कहा है। इस हफ्ते के एलिमिनेशन की बात करें तो रोहित शेट्टी ने शो से प्रतीक सहजपाल को बाहर किया है। प्रतीक खतरों के खिलाड़ी में शुरू से बने हुए हैं और उन्होंने शो में पांच हफ्तों का सफर तय किया। इस बीच उन्होंने होस्ट रोहित शेट्टी की नाक में दम भी खूब किया। भले ही प्रतीक शो के विजेता न बने हो, लेकिन उन्होंने खतरों के खिलाड़ी से अच्छी खासी रकम बटोरी है।

खतरों के खिलाड़ी से पहले प्रतीक सहजपाल कलर्स टीवी के रियलटी शो बिग बॉस में नजर आए थे। इस शो में प्रतीक को काफी पसंद किया गया था और उन्होंने फिनाले में भी अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, खतरों के खिलाड़ी 12 में वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और पांचवे हफ्ते में ही बाहर हो गए, इसके साथ ही उनका सफर भी शो में अब खत्म हो चुका है, लेकिन जाते- जाते प्रतीक शो से मोटी रकम लेकर गए हैं। प्रतीक सहजपाल खतरों के खिलाड़ी 12 में एक हफ्ते के लिए लगभग 10 लाख रुपये चार्ज करते थे। उन्होंने शो में 5 हफ्ते बिताए हैं तो इस हिसाब से उनकी झोली में 50 लाख रुपये गए हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 में एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी और प्रतीक सहजपाल के बाहर होने के बाद अब शो में रुबीना दिलाइक, श्रीति झा, जन्नत जुबैर, तुषार कालिया, मोहित मलिक, निशांत भट, राजीव अदतिया, मिस्टर फैसू, चेतना पांडे और कनिका मान बचे हुए हैं। अब देखना होगा कि शो में अगला एविकशन किसका होगा और किसकी किस्मत उसे फिनाले तक ले जाएगी।