Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पति संग स्वमिंग पूल में उतरीं शेफाली जरीवाला, बिकिनी में बोल्ड पोज देते हुए किया वैलेंटाइन डे विश

उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर पति पराग त्यागी के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में शेफाली जरीवाला का हॉट और बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला है। शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Updated: Mon, 14 Feb 2022 01:38 PM (IST)
Hero Image
टीवी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला और अभिनेता पराग त्यागी, Instagram : shefalijariwala

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में आम से लेकर खास तक आज अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। इनमें टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों का भी नाम शामिल है। अब तक कई फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने पार्टनर को प्यार के इस दिन की बधाई दे चुके हैं। कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं टीवी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने तो बेहद अलग अंदाज में पति अभिनेता पराग त्यागी को वैलेंटाइन डे विश किया है।

उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर पति पराग त्यागी के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में शेफाली जरीवाला का हॉट और बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला है। शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। वैलेंटाइन डे पर शेफाली जरीवाला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पति पराग त्यागी के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

अपनी इन तस्वीरों को अभिनेत्री ने महीनों का नाम देकर शेयर किया है। कुछ तस्वीरों में शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में अभिनेत्री मोनोकिनी पहन पति संग स्वमिंग पूल में भी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं अन्य दो तस्वीरों में शेफाली जरीवाला बिकिनी में भी दिखाई दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस और पराग त्यागी को वैलेंटाइन डे विश किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)

शेफाली जरीवाला ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी तब बहुत अच्छी होती है जब हम साथ होते हैं, हैप्पी वैलेंटाइन डे।' सोशल मीडिया पर पति के साथ अभिनेत्री की यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी के फैंस उनकी सभी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर इन दोनों को वैलेंटाइन डे भी विश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला साल 2002 में 'कांटा लगा' गाने से लाइमलाइट में आ गई थीं। इस गानें ने न ​सिर्फ शेफाली को रातोंरात हिट बनाया था बल्कि उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' का टैग भी दिया। इसके बाद फिल्मों एक्टिंग करने का फैसला किया। शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी ने साल 2014 में एक-दूसरे से शादी की है। इसके बाद से दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं।