Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वेब सीरीज़ 1962 के लिए 'सैराट' एक्टर आकाश थोसर का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक जाएंगे, जानें क्या है किरदार

1962 को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है जबकि सीरीज़ में अभय देओल और सुमीत व्यास प्रमुख किरदारों में दिखाई देंगे। भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस वेब सीरीज़ की कहानी 3000 चीनी सैनिकों और 125 भारतीय जांबाज़ों के बीच जंग पर आधारित है।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 02 Feb 2021 09:28 PM (IST)
Hero Image
आकाश थोसर ने सैराट में मुख्य किरदार निभाया था। फोटो- इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 26 फरवरी को रिलीज़ हो रही वॉर वेब सीरीड़ 1962- द वॉर इन द हिल्स में सैराट फेम एक्टर आकाश थोसर एक अहम किरदार में नज़र आएंगे। सीरीज़ से थोसर का लुक रिवील किया गया है। साठ के दौर के सेना के जवान बने थोसर को इस लुक में पहचानना मुश्किल है। 

1962 को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है, जबकि सीरीज़ में अभय देओल और सुमीत व्यास प्रमुख किरदारों में दिखाई देंगे। भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस वेब सीरीज़ की कहानी 3000 चीनी सैनिकों और 125 भारतीय जांबाज़ों के बीच जंग पर आधारित है।

आकाश सीरीज़ में किशन नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो मेजर सूरज सिंह की बटालियन में है। मेजर के किरदार में अभय देओल हैं। अपने किरदार को लेकर थोसर ने एक स्टेटमेंट में कहा- 1962 द वॉर इन द हिल्स मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। बचपन में भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देखता था। फ़िल्मों में आने से पहले दो बार टेस्ट भी दिया था। मैंने पुलिस सेवाओं में भी जाने की कोशिश की थी। अगर एक्टर नहीं बन पाता तो निश्चित तौर पर कोई सुरक्षा बल ज्वाइन करके देश की सेवा करता। 

आकाश ने आगे कहा कि यह पहली बार है, जब उन्हें एक आर्मी ऑफ़िसर का किरदार निभाने का मौक़ा मिला है। जब यह किरदार सामने आया तो मेरा दिल ख़ुशी और गर्व से भर गया। वास्तविक जीवन में ना सही, मगर पर्दे पर वर्दी पहनने का मौक़ा मिल ही गयी। जब भी किरदार के लिए वर्दी पहनता था तो एक अलग सा एहसास होता था। ऐसा लगता था, मानो वाकई आर्मी में हूं और फिर ख़ुद को उसी तरह देखता था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar VIP (@disneyplushotstarvip)

बता दें, आकाश ने 2016 की सुपरहिट मराठी फ़िल्म सैराट से फ़िल्मी करियर शुरू किया था। मराठी भाषा में होने के बावजूद इस म्यूज़िकल ट्रैजिक लव स्टोरी को देशभर में प्यार मिला। फ़िल्म बड़ी कामयाबी साबित हुई, जिसने आकाश को ख़ूब लोकप्रियता दिलवायी। इस फ़िल्म के हिंदी रीमेक धड़क से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्ट्र ने हिंदी डेब्यू किया था। नेटफ्लिक्स की एंथॉलॉजी फ़िल्म लस्ट स्टोरीज़ की एक कहानी में भी आकाश नज़र आये। इसके बाद आकाश नागराज मंजुले की झुंड में दिखायी देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन प्रमुख किरदार में हैं।