Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कुर्सी की लड़ाई जान तक आई! फाइनेंशियल फर्म के कर्मचारी को लगी गोली, दफ्तर में चेयर को लेकर हुआ था विवाद

गुरुग्राम के सेक्टर 44 के समीप रमाडा होटल के सामने बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी है। पुलिस के मुताबिक युवक को एक ही गोली लगी है गोली लगने के बाद के बाद उसे अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।

By Sanjay GulatiEdited By: Shyamji TiwariUpdated: Thu, 30 Mar 2023 09:16 AM (IST)
Hero Image
गुरुग्राम में कुर्सी की लड़ाई जान तक आई!

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। पैसा बाजार में काम करने वाले 22 वर्षीय विशाल कुमार सेक्टर-44 इलाके में खून से लथपथ मिले। उसे सीने में गोली लगी थी। आसपास के लोगों ने उन्हें आर्टमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर-40 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ डाग स्क्वाड भी पहुंची। वारदात का कोई चश्मदीद सामने नहीं आया है।

कार्यालय से बाहर निकलते समय ही चलाई गोली

सेक्टर-नौ में रह रहे विशाल कुमार पैसा बाजार में काम करते हैं। सेक्टर-44 इलाके में कंपनी का कार्यालय है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे वह कार्यालय से बाहर निकले थे। उसी समय उन्हें गोली मारी गई। कंपनी में ही काम करने वाले एक कर्मचारी पर गोली मारने का संदेह है। उस कर्मचारी के साथ कार्यालय में कुर्सी पर बैठने को लेकर नोंक-झोंक चलती रहती थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वारदात के बाद कर्मचारी कार्यालय से गायब है। इससे संदेह और अधिक हो रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रीतपाल का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक साथ में काम करने वाले एक कर्मचारी पर ही संदेह है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपित की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। वैसे मामले की पूरी सच्चाई विशाल के होश में आने के बाद ही सामने आएगी।