Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: आज से तीन दिनों तक हरियाणा दौरे पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, इन सीटों पर करेंगे रोड शो

Haryana Election आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सोमवार से तीन दिनों तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। हरियाणा में केजरीवाल डबवाली और रानियां विधानसभा सीट पर रोड शो करेंगे और मेहम और भिवानी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 23 Sep 2024 03:12 PM (IST)
Hero Image
तीन दिनों तक हरियाणा दौरे पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की एंट्री हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल आज यानी सोमवार से तीन दिनों तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। अरविंद केजरीवाल हरियाणा की डबवाली और रानियां विधानसभा सीट पर रोड शो करेंगे। वहीं मेहम और भिवानी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आप ने 90 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन की बात नहीं बनने के बाद सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जिसने सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं।

5 अक्टूबर होगी वोटिंग

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। राज्य में एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पहले हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव की तारीख तय की थी बाद में इसके बदल दिया गया। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।