Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'पेपर लीक सरकार है भाजपा, नौजवान झेल रहा बेरोजगारी की मार'; संजय सिंह बोले- हरियाणा में भी तोड़ेंगे टोल का ढोल

Haryana News आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी पेपर लीक सरकार है। बीजेपी के शासन में 47 बार पेपर लीक हुआ। बेरोजगारी की मार हरियाणा के युवा झेल रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि देश में अग्निवीर योजना लाकर कहा जा रहा है कि देश की सेना को युवा बनाना है। सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री को युवा बना दीजिए।

By Jagran NewsEdited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:22 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: आप सांसद ने कहा बीजेपी के शासन में 47 बार हुआ पेपर लीक।

जागरण संवाददाता, पानीपत। नई अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी की ओर से जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य सुशील गुप्ता पहुंचे। संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा का बेटा है। भाजपा सरकार ने केजरीवाल पर जो जुर्म किया है, उसका अब बदला ये हरियाणा ही लेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा, बिजली, पानी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए यात्रा फ्री दी जाएगी।

'युवाओं के भविष्य के साथ धोखाधड़ी'

संजय सिंह ने कहा कि देश में अग्निवीर योजना लाकर कहा जा रहा है कि देश की सेना को युवा बनाना है। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर देश की सेना को युवा बनाना चाह रहे हो, तो सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री को युवा बना दीजिए। प्रधानमंत्री आपको तो 73 साल की उम्र में भी तीसरी बार बनाना है।

लेकिन देश के युवाओं को 21 साल की उम्र में रिटायर्ड करना है। देश के युवाओं के भविष्य के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इस मौके पर स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखवीर मलिक, जिलाध्यक्ष राकेश चुघ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'हरियाणा के इज्जत का सवाल, भाजपा को चुनाव में नहीं मिलनी चाहिए एक भी सीट', रोहतक में बोलीं-सुनीता केजरीवाल

पेपर लीक की घटनाओं पर उठाए सवाल

संजय सिंह ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में पेपर लीक हो रहे हैं। ये भाजपा की पेपर लीक की सरकार है। किसानों ने मांगा हक तो मिली लाठियां और मुकदमे जब देश में तीन कृषि कानून आए थे, तब हरियाणा, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत देशभर से आवाज उठी थी की ये तीनों कानून वापस लो। लेकिन जबरदस्ती कानून पास कराए गए।

हरियाणा की व्यवस्था बेहद खराब: सुशील गुप्ता

आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा की व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है। चाहे वह शिक्षा क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का हो या फिर बिजली का हो। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी सुविधाएं मिल रही हैं। हरियाणा में आप की सरकार बनने के बाद सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Haryana politics: चाचाओं से आखिर क्यों पीड़ित हैं दुष्यंत चौटाला? दीपेंद्र हुड्डा बोले- 'हम अपनी पीड़ा भी जाहिर ना करें'