Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंजाब CM भगवंत मान ने पानीपत में व्यापारियों से की बात, बोले- हरियाणा में भी लागू करेंगे 'कलर कोडेड स्टाम्प पेपर सिस्टम'

Haryana Election 2024 सीएम भगवंत मान ने व्यापारियों से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में दिल्ली और पंजाब की तरह सुविधाएं शुरू करेंगे। पंजाब और दिल्ली के लोगों को जो सुविधाएं मिल रही हैं अब हरियाणा के लोगों को भी मिलेगी। मान ने कहा कि हमने पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पैन लागू किया। एक पैन से शुरू हुआ काम एक ही पैन नंबर से खत्म हो जाना चाहिए।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 01 Sep 2024 07:45 PM (IST)
Hero Image
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पानीपत में व्यापारियों से की बात।

जागरण संवाददाता, पानीपत। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पानीपत के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। मान ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 12.5 में से 7 प्रतिशत वैट कम किया है, जिससे दो हजार करोड़ का कलेक्शन बढ़ा है।

आप सरकार दिल्ली व पंजाब में व्यापारियों के हित में योजनाएं लेकर आई। इस दौरान व्यापारियों ने पंजाब सीएम से एनओसी की प्रक्रिया को लेकर पूछा। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में बिजली की बहुत बड़ी समस्या है। बिजली के बहुत हाई रेट हैं और पावर कट बहुत ज्यादा है, जिससे इंडस्ट्री प्रभावित होती है।

जीएसटी के टैक्स स्लैब टेक्सटाइल के लिए एक ही होने चाहिए और जीएसटी पोर्टल को सरल करने की जरूरत है।

'हरियाणा में जो दिक्कतें, पहले दिल्ली और पंजाब में थीं'

स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज को और सहयोग व बल देने की जरूरत है, इसके लिए पंजाब में क्या किया जा रहा है। पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने कहा कि ये कोई राजनीतिक रैली नहीं है। व्यापारियों के साथ ये परेशानियां केवल हरियाणा की नहीं हैं। यही दिक्कतें पहले पंजाब और दिल्ली की भी थीं।

यही दिक्कतें आज राजस्थान और मध्य प्रदेश की भी हैं। इंडस्ट्री सरकार का सबसे बड़ा कमाऊ पूत होता है और उस कमाऊ बेटे को नालायक कहा जाता है। उसको कई नाम दिए जाते हैं जैसे टैक्स चोर और लूट कर खा गए। जो इतने लोगों को रोजगार देते हैं उनके साथ कभी बात तो कर लो, लेकिन कोई बात ही नहीं करता।

पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पैन लागू

मान ने कहा कि हमने पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पैन लागू किया। जिसमें एक पैन से शुरू हुआ काम एक ही पैन नंबर से खत्म हो जाना चाहिए। पंजाब में व्यापारियों ने बहुत से सुझाव दिए तो हमने उनके मुताबिक पालिसी बनाई। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 'मेरे लिए सभी 90 सीटें सेफ', CM नायब सैनी बोले किस सीट से लड़ेंगे चुनाव