Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: कहीं गर्मी ना बिगाड़ दे मतदान का गणित, झुलसाने वाली लू के बीच होगी वोटिंग

प्रदेश के साथ ही देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी चल रही है। गर्मी भी कोई ऐसी-वैसी नहीं बल्कि झुलसाने वाली लू चल रही है। कई जिलों का तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अब ऐसे में डर सता रहा है कि कहीं गर्मी की वजह से 25 मई को होने वाले मतदान का गणित न बिगड़ जाए। जानें मौसम की क्या स्थिति बन रही है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Mon, 20 May 2024 06:39 PM (IST)
Hero Image
Haryana Politics: कहीं गर्मी ना बिगाड़ दे मतदान का गणित। फाइल फोटो

प्रदीप शर्मा, पानीपत। (Haryana Lok Sabha Election 2024 Hindi News) मतदान की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है, तापमान बढ़ रहा है। झुलसाने वाली लू की गति बढ़ रही है। इस भीषण गर्मी में महासमर के महायज्ञ में आहुति डालने के लिए मतदाता के लिए विशेष इंतजाम करना प्रत्याशियों और चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम में किसी भी बड़े बदलाव की संभावनाओं से इन्कार किया है। प्रदेश की बात की जाए तो विभिन्न जिलों तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है।

कहीं गर्मी ना बिगाड़ दे मतदान का गणित

प्रदेश का मतदाता हर बार उत्साह के साथ मतदान करता है। इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। मई माह के अंत तक मई चरम पर पहुंचने की संभावना बनी हुई है। गर्मी में यदि घरों से कम लोग बाहर निकले तो मतदान प्रतिशत का गणित बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: टिकट नहीं मिलने पर पहली बार खुलकर बोले बृजेंद्र सिंह, इन्हें बताया जिम्मेदार

यह बनी हुई है मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय पूर्वोत्तर राजस्थान में 5,000 फीट तक चक्रवाती हवाओं का परिसंचरण चिह्नित किया है। वहीं असम और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण सात हजार फीट तक चिन्हित किया है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ मध्य महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए केरल तक गई हुई है।

अगले एक सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी व लू की स्थिति बनी रहेगी। 25 मई तक मौसम में कोई ज्यादा फेरबदल की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: 400 पार का नारा देकर झूठ की फैला रही है महामारी, जयराम रमेश का भाजपा पर तंज