Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rohtak News: मिशन-2024 को लेकर एक्शन में BJP, ओपी धनखड़ बोले- 'फील्‍ड में उतरेंगे हजारों विस्‍तारक'

Rohtak News चुनाव 2024 को फतह करने के लिए बीजेपी एक्‍शन में है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ लगातार अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी विस्तारक सेक्टर और बूथ स्तर पर जाकर पार्टी की नीतियों केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। प्रशिक्षण की सबसे बड़ी विशेषता सीखना और सिखाना है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Sun, 10 Sep 2023 08:13 PM (IST)
Hero Image
चुनाव 2024 को फतह करने के लिए एक्‍शन में BJP

रोहतक, जागरण संवाददाता: चुनाव 2024 को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक्शन में है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ लगातार अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। रविवार को गौकर्ण धाम बाबा लक्ष्मण पुरी जी का डेरा पर आयोजित रोहतक लोकसभा स्तर के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने अल्पकालीन विस्तारकों को संगठनात्मक व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

राज्‍य सरकार कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें काम

उन्होंने कहा कि सभी विस्तारक सेक्टर और बूथ स्तर पर जाकर पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के अल्पकालीन विस्तारक मिशन 2024 के लिए पार्टी की मजबूत आधारशिला रखेंगे।

प्रशिक्षण की सबसे बड़ी विशेषता सीखना और सिखाना है। एक नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह के साथ हम यहां से फील्ड में जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में पार्टी के 4400 अल्पकालीन विस्तारक दो दिन के प्रशिक्षण के बाद पांच दिनों तक शक्ति केंद्रों पर रहेंगे और वहां पर बूथों को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

हर बूथ पर भाजपा को मिले जीत: सांसद

सांसद अरविंद शर्मा ने विस्तारक संकल्पना विषय पर अपने विचार रखते हुए संगठन विस्तारक योजना के उद्देश्यों के बारे में चर्चा की तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने विस्तारकों से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे तन-मन-धन से कार्य करते हुए हर घर में पहुंचे और भाजपा संगठन को एक ऐसी मजबूती प्रदान करें कि आने वाले किसी भी चुनाव में भाजपा हर बूथ पर विजयश्री प्राप्त करें।

पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना ही उद्देश्य: ग्रोवर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है। विस्तारक योजना के माध्यम सें कुशल संगठन एवं कुशल कार्यकर्ताओ का निर्माण करते हुए पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना ही उद्देश्य है।

भाजपा जिन सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ी थी उसकी प्रतिष्ठा सदैव बनी रहे, इसी संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। केंद्र सरकार को सकारात्मक कार्यों वाली सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी और राज्य की मनोहर सरकार सबसे ज्यादा निर्णय वाली, सबसे अधिक संवेदनशील, सभी अधिक पारदर्शी , जनभागीदारी, गरीब कल्याणकारी सरकार है।