Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आधी रात को पुलिस जवान पर जानलेवा हमला कर नागरिक अस्पताल से भागे दो बंदी

जागरण संवाददाता सिरसा नागरिक अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती हुए दो बंदियों ने आधी रात को प

By JagranEdited By: Updated: Wed, 10 Aug 2022 06:16 PM (IST)
Hero Image
आधी रात को पुलिस जवान पर जानलेवा हमला कर नागरिक अस्पताल से भागे दो बंदी

जागरण संवाददाता, सिरसा : नागरिक अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती हुए दो बंदियों ने आधी रात को पुलिस जवान पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में दोनों बंदी खिड़की के रास्ते से फरार हो गए। रात एक बजे लघुशंका के बहाने एक बंदी ने हथकड़ी खुलवाई और बाद में मौका मिलते ही दोनों पुलिस जवान पर हमला कर बेहोश कर दिया। जब तक अस्पताल कर्मियों के कुछ समझ आता तब तक बदमाश खिड़की का शीशा तोड़कर मौके से भाग गए। दोनों बदमाशों के भागते हुए की सीसी कैमरे में रिकार्डिंग है। इस वारदात में अस्पताल गार्द में तैनात ईएचसी कृष्ण कुमार को सिर पर गंभीर चोटें आई है और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात की सूचना मिलने ही ईआरवी 112 तथा शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी साधुराम भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर तलाश की परंतु अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। फरार हुए बंदी सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी सोनू व पंजाब के बठिडा के थाना आनंदगढ़ के गांव काल चढ़नी निवासी काला सिंह है। दोनों बंदियों कातिलाना हमला व मारपीट करने के अलग अलग मामलों में सिरसा जेल में बंद थे। सात अगस्त की रात को बंदियों के एक गुट पर मारपीट करने के आरोप लगाए जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जेल में हुए इस मारपीट के मामले में बंदी सोनू के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमें लगी हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।