Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'प्रदेश में सत्ता की कुर्सी के लिए कई नेता घात लगाए बैठे', BJP के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का दावा

हिमाचल प्रदेश बीजेपी के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने राज्य में सियासी उठापटक की ओर इशारा किया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में सत्ता की कुर्सी के लिए कई नेता घात लगाए बैठे हैं। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस को आने वाले समय में यह पता चल जाएगा कि हिमाचल में कितने अजीत पवार सत्ता की कुर्सी के लिए घात लगाए बैठे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Mon, 24 Jul 2023 08:59 PM (IST)
Hero Image
'प्रदेश में सत्ता की कुर्सी के लिए कई नेता घात लगाए बैठे', BJP के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का दावा

बैजनाथ, संवाद सहयोगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। झूठी घोषणाओं के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस से अब लोग बुरी तरह से दुखी हैं।

बैजनाथ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा केंद्र की ओर से प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं के तहत दी जाने वाली पर्याप्त सहायता के बावजूद इसका श्रेय कांग्रेस के आला नेता खुद ले रहे हैं, जो सही नहीं है। कांग्रेस को आने वाले समय में यह पता चल जाएगा कि हिमाचल में कितने अजीत पवार सत्ता की कुर्सी के लिए घात लगाए बैठे हैं।

'कब तक सियासत की रोटियां सेंकते रहेंगे'

उन्होंने कहा केंद्र सरकार की वित्त पोषित योजनाओं का श्रेय लेकर आखिर कब तक कांग्रेस के आला नेता सियासत की रोटियां सेंकते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी सरकार को कांग्रेस की पूर्व घोषित गारंटियां ले डूबेंगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी, गद्दी यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय कपूर, वीरेंद्र राणा, सुशील राणा, सुरेंद्र कपूर भी मौजूद रहे।