Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Politics: 'युवाओं के भविष्य से छल करके सत्ता का सुख भोग रही कांग्रेस', सुक्खू सरकार पर BJP का हमला

BJP ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता उमेश दत्त ने कहा है कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य से छल करके सत्ता का सुख भोग रही है। उन्होंने ये भी कहा कि चुनावी भाषणों में छाती पीट-पीट कर कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी लेकिन नौकरियां देना तो दूर प्रदेश में स्थापित कर्मचारी चयन आयोग पर ही ताला लगा दिया।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Sun, 30 Jul 2023 04:11 PM (IST)
Hero Image
'युवाओं के भविष्य से छल करके सत्ता का सुख भोग रही कांग्रेस', सुक्खू सरकार पर BJP का हमला

पालमपुर, संवाद सहयोगी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य से छल करके सत्ता का सुख भोग रही है। कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के साथ धोखा करके प्रदेश की सत्ता हथियाई है।

उन्होंने कहा कि चुनावी भाषणों में छाती पीट-पीट कर कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी, लेकिन नौकरियां देना तो दूर प्रदेश में स्थापित कर्मचारी चयन आयोग पर ही ताला लगा दिया।

'युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं'

उमेश दत्त ने कहा कि हजारों युवाओं के परीक्षा परिणाम रुक गए हैं। जबकि कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। युवा स्वयं को ठगा-सा महसूस कर रहा है। पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने के झांसे में प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस में शामिल किया गया था। परिणाम स्वरूप पहले कैबिनेट बनाने के लिए ही कांग्रेस आपस में लड़ रही थी, तत्पश्चात अब उनके मंत्री एक दूसरे के साथ लड़ रहे हैं। लेकिन युवाओं के साथ जो वादा किया था, उस पर कांग्रेस ने चुप्पी साध ली है।

'कई विभागों में हजारों पद पड़े हैं खाली'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर अब तक कई विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार अभी तक उन पदों को भरने पर गंभीर नहीं है जबकि प्रदेश चयन आयोग पहले ही भंग किया जा चुका है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिन वादों के साथ कांग्रेस सत्ता में आई थी, उन बातों पर कांग्रेस बात करने से कतरा रही है। इसमें हर महिला को 1,500 रुपये, 300 यूनिट बिजली फ्री, गोबर की खरीद या 100 रुपये में दूध सहित ऐसे सभी वादों पर कांग्रेस ने चुप्पी साध ली है। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों का हिसाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देने को तैयार है।