Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: लाल रसीले सेब से महकीं मंडियां, बागवानों की हो रही बल्ले-बल्ले, मिल रहे बेहतर दाम

हिमाचल प्रदेश के सेब की लाली बागवानों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है। कुल्लू जिले में सेब सीजन चरम पर है और बागवानों को पिछले साल के मुकाबले इस बार 100 रुपये प्रति किलो अधिक दाम मिल रहा है। अब तक 440291 पेटियां अन्य राज्यों को भेजी जा चुकी हैं। बागवानों के चेहरे खिल रहे हैं। उन्हें मुनाफा मिल रहा है।

By davinder thakur Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:10 PM (IST)
Hero Image
Himachal News: लाल रसीले सेब से महकीं मंडियां, बागवानों के खिले चेहरे।

दविंद्र ठाकुर, कुल्लू। सेब राज्य हिमाचल के सेब की लाली बागवानों को मालामाल कर रही है। कुल्लू जिला में सेब सीजन इन दिनों चरम पर है। बीते वर्ष के सीजन की अपेक्षा इस प्रति किलो 100 रुपये से अधिक बिक रहा है। पहली बार मंडियों में बागवानों को अच्छे दाम मिलने से बागवानों फूले नहीं समा रहे हैं।

कुल्लू जिला की नौ मंडियों में अब तक चार लाख 40 हजार 291 पेटियों अन्य राज्यों को भेजी जा चुकी है। इसमें सबसे अधिक सेब जिला की खेग्सू सब्जी मंडी में पहुंचा है यहां पर दो लाख 20 हजार 422 पेटियां पहुंच चुकी है। ऐसे में यहां पर बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। यहां पर 20 किलो की पेटी 2400 रुपये तक बिक रही है।

पतलीकूहल में भी पहुंच रही सेब की खेप

इस बार यूनिवर्सल कार्टन यानी फिक्सड कार्टन में 20 किलो सेब की पेटी बिक रही है। ऐसे में आठ से दस किलो कम सेब पेटी में बेचा जा रहा है। इसके अलावा पतलीकूहल मंडी में भी सेब की खेप पहुंच रही है। यहां पर आनी के कोहिला पंचायत से अधिक सेब आता था जो इस बार आधे से कम रह गया है। यहां पर आढ़ती बागवानों का नुकसान कर रहे हैं।

सेब का बेसब्री से इंतजार

इस बार लोगों को बंदरोल मंडी में बेहतर दाम मिल रहे हैं। लोअर बेल्ट का सेब समाप्ति की ओर है और ऊंचाई वाला सेब पहुंचने से मंडियों में अब सेब की अधिक खेप पहुंचने लगी है। बंदरोल मंडी में आए व्यापारी मुहम्मद, अव्दुल ने बताया कि कुल्लू के सेब की मुरादाबाद से अधिक डिमांड आई है। यहां का सेब काफी लंबे समय तक चलता है इसलिए इस सेब का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इसके अलावा दिल्ली, गुजरात, चेन्नई में भी कुल्लू का सेब जा रहा है। हर दिन जिला से 20 से अधिक ट्रक अन्य राज्यों की मंडियों में जा रहे हैं। सेब सीजन के तुरंत बाद कुल्लू की मंडियों में अनार और जापानी फल आना शुरू हो जाएगा।

अनार तैयार, जल्द पहुंचेगा मंडियों में

कुल्लू जिला की मंडी में इन दिनों अनार का सीजन भी शुरू होने वाला है। कुछ जगह पर अनार तैयार हो चुका है जबकि कुछ जगहों पर अभी समय लगेगा। हर बार व्यापारी अनार की अधिक डिमांड करते हैं। बिना बीज के अनार की डिमांड अधिक है।

भुंतर, कलैहली, हुरला, थरास, पिपलागे, बशौणा, नरैश सहित आसपास के इलाकों में अनार की अधिक पैदावार होती है। अनार की खरीददारी के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, कोलकाता से व्यापारी खरीददारी करते हैं।

कुल्लू जिला की मंडियों में सेब सीजन चरम पर है। इस बार घाटी के बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। एपीएमसी का लक्ष्य रहता है कि बागवानों को दिक्कत पेश न आए उनको बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जाए।

शगून सूद, सचिव एपीएमसी, कुल्लू लाहुल स्पीति।

कहां, कितनी पेटियां पहुंची

मंडी              पेटी

खेगसू 220422

पतलीकूहल 85809

भुंतर 36665

बंदरोल,74430

बंजार,8775

शाट,7385

चौरीबिहाल,6725

कुल्लू,80

निरमंड,0