Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mandi News: फोरलेन की सुरंगों के ऊपर बने गड्ढे को भरने का काम शुरू, NHAI ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिए निर्देश

Mandi News गड्ढे के कारण सुरंगों में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं हुई है। दोनों सुरंगें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गड्ढे से सुरंगों को कोई खतरा नहीं है। सुरंगों से 100 मीटर ऊपर गड्ढा पड़ा है। प्रारंभिक जांच में एनएचएआइ ने इसे स्थानीय स्तर की लापरवाही माना है। सुरंगों के निर्माण के कारण हटौण में सड़क किनारे गड्ढा पड़ने की संभावनाओं से साफ इन्कार किया है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 09:25 PM (IST)
Hero Image
Mandi News: फोरलेन की सुरंगों के ऊपर बने गड्ढे को भरने का काम शुरू।

जागरण संवाददाता, मंडी। कीरतपुर मनाली फोरलेन पर मंडी के दयोड़ से खोतीनाला के बीच निर्माणाधीन सुरंगों के 100 मीटर ऊपर बने गड्ढे का वीरवार देर शाम कंक्रीट से भरने का काम शुरू हो गया है। एसडीएम सदर ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

गड्ढे से उपजी स्थिति पर स्थानीय लोगों व एनएचएआई के अधिकारियों से बात की। एनएचएआई ने सुरंगों का निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी को गड्ढा पत्थर व कंक्रीट से भरने के निर्देश दिए हैं। एनएचएआई गड्ढे को भरने में प्रशासन के आग्रह पर सहयोग कर रहा है।

लोगों ने सुबह रोक दिया था काम

कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। गड्ढा भरने का काम शुरू किया था। स्थानीय लोगों ने काम करने से रोक दिया। लोगों का कहना था कि एनएचएआई गड्ढा पहले पत्थर डालने के बजाय कंक्रीट से भरे। विवाद बढ़ता देख एनएचएआई ने फिलहाल गड्ढा भरने का काम रोक दिया था। बाद में सहमति बनने पर देर शाम गड्ढा भरने का काम शुरू हुआ।

चार माह से बंद सुरंगों का काम

2700 मीटर लंबी सुरंगों का निर्माण कार्य चार माह से बंद है। सुरंगों के दोनों छोर मई में मिलने के बाद अचानक बीच में मलबा आ गया था। एनएचएआई की टीम ने दोनों सुरंगों का निरीक्षण किया है। सुरंगों के अंदर वही मलबा पड़ा मिला है जो चार माह पहले आया था। सुरंगों के अंदर कोई ताजा मलबा नहीं आया है।

दोनों सुरंगें पूरी तरह सुरक्षित

गड्ढे के कारण सुरंगों में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं हुई है। दोनों सुरंगें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गड्ढे से सुरंगों को कोई खतरा नहीं है। सुरंगों से 100 मीटर ऊपर गड्ढा पड़ा है। प्रारंभिक जांच में एनएचएआइ ने इसे स्थानीय स्तर की लापरवाही माना है। सुरंगों के निर्माण के कारण हटौण में सड़क किनारे गड्ढा पड़ने की संभावनाओं से साफ इन्कार किया है।

कंस्ट्रक्शन कंपनी को हटौण के पास पड़ा गड्ढा भरने के निर्देश दिए थे। ग्रामीण गड्ढा भरने का काम खुद करना चाहते हैं। विवाद होने पर फिलहाल काम रोक दिया था। देर शाम सहमति बनने पर काम शुरू कर दिया है। गड्ढे का सुरंगों के निर्माण से कोई लेना देना नहीं है। एनएचएआई प्रशासन को मात्र सहयोग कर रहा है।

- वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ मंडी

हटौण में सड़क किनारे बने गड्ढे का जायजा लिया है। लोग गड्ढे में पत्थर डालने के बजाय पहले कंक्रीट डालने की मांग कर रहे थे। गड्ढा भरने का काम शुरु हो गया है। एनएचएआई को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

- असीम सूद,एसडीएम सदर अतिरिक्त कार्यभार

यह भी पढ़ें- Himachal News: अब कुसुम्पटी में गहराया मस्जिद विवाद, स्थानीय लोगों की चेतावनी- नमाज पढ़ा तो करेंगे आंदोलन