Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए अच्छी खबर! इन स्टूडेंट्स को दी जाएगी जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग

हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए नीट और जेईई परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए ऑफलाइन टेस्ट आयोजित किया गया। प्रदेश के 171 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। टेस्ट में प्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांगड़ा जिले में 6667 बिलासपुर जिले में 1876 शिमला जिले में 1751 और सोलन जिले में 1706 छात्रों ने यह टेस्ट दिया है।

By Anil Thakur Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 25 Sep 2024 07:39 PM (IST)
Hero Image
छात्रों ने जेईई और नीट की निश्शुल्क कोचिंग के लिए दी परीक्षा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, शिमला। नीट व जेईई परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग में चयन करने के लिए प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बच्चों का ऑफलाइन टेस्ट आयोजित किया गया। समग्र शिक्षा अभियान और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए प्रदेश में 171 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

टेस्ट सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बड़ी संख्या में छात्र इस टेस्ट में शामिल हुए। आरंभिक रिपोर्ट के मुताबिक कांगड़ा जिला में 6667 छात्रों, बिलासपुर जिला में 1876, शिमला जिला में 1751 और सोलन जिला में 1706 छात्रों ने यह टेस्ट दिया है।

हमीरपुर जिला में 1495 छात्र, सिरमौर जिला में 935, चंबा जिला में 690 छात्रों ने यह टेस्ट दिया। इसी तरह कुल्लू जिला में 333 छात्रों और प्रदेश के दूरदराज के लाहुल स्पीति जिला में 19 छात्र और किन्नौर में 41 छात्र इस टेस्ट में शामिल हुए। 

ऊना, मंडी जिलों में भी काफी संख्या में छात्रों ने यह टेस्ट दिया है। प्रदेश में अबकी बार जेईई और नीट की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब 21837 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसके अलावा जो बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, उनको भी रजिस्ट्रेशन आईडी जारी किए थे, ताकि वे भी टेस्ट सकें।

समग्र शिक्षा अभियान व उच्च शिक्षा विभाग जेईई और नीट के लिए छात्रों को तैयार करने के मकसद से स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत निशुल्क कोचिंग सुविधा दे रहा है।