Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Landslide: रियासी के चसाना में भूस्खलन, दो लोग मलबे में दबे; सर्च अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बड़े भूस्खलन के बाद कम से कम दो लोग लापता हो गए। बचाव दल ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बचावकर्मियों ने प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने के लिए एक दर्जन से अधिक अर्थमूवर तैनात किए हैं। इसके साथ ही खोजी दल ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 17 Sep 2024 03:12 PM (IST)
Hero Image
Jammu Landslide: रियासी के चसाना में भूस्खलन, दो लोग मलबे में दबे; सर्च अभियान जारी

संवाद सहयोगी, रियासी। Jammu Kashmir News: जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर चसाना के अवतार मोड़ में सोमवार सुबह भूस्खलन होने से दो लोग लापता हो गए हैं। एक जेसीबी और तीन डंपर भी मलबे में दब गए। मलबे में दबे दो लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर मशीनों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

सोमवार सुबह हुआ हादसा

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी अभियान पर नजर रखे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक चसाना बुद्धल सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार की मशीनें और डंपर दिनभर काम के बाद रोज की तरह रविवार रात को सड़क किनारे खड़े किए थे। बताया जाता है कि सुबह लगभग 7:30 बजे सड़क किनारे के पहाड़ पर मलवा तेजी से नीचे गिरने लगा।

पहाड़ से मलबा गिरने से हुआ हादसा

वहां खड़े डंपर और मशीन मलबे में दब गई। पास ही खडे दो लोग भी मलबे में दब गए जिनमें एक युवक ठेकेदार का कर्मचारी है। मौके पर मौजूद उसके भाई ने बताया कि उसका बड़ा भाई मलबे में दब गया है। हादसे से कुछ समय पहले उसका भाई उससे बातें कर रहा था कि पहाड़ से मलबा गिरने लगा। उसके बाद उसकी बातचीत बंद हो गई।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी मलबे में दबने की आशंका व्यक्त की। भूस्खलन से मशीनें और वाहन दब गए तथा रास्ता भी बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित ठेकेदार के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोग और फिर पुलिस तथा प्रशासन के लोग भी वहां पहुंच गए। रात तक लापता लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया था।

यह भी पढ़ें- Landslide in Himachal: बारिश रुकते ही बढ़ गया भूस्खलन का खतरा, 53 सड़कों पर बाधित रहा यातायात