Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jambu Zoo Jammu: जल्द मिलेगा जम्मू को पहला चिड़िया घर, खानपुर में निर्माण कार्य तेजी से जारी

Jambu Zoo Jammu 62.41 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस चिड़िया घर से जम्मू के लोगों को लाभ होगा। क्योंकि पर्यटकों का रुझान इस ओर बढ़ेगा। यहां पर पर्यटक सफारी साइकलिंग का भी आनंद उठा सकेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Updated: Tue, 27 Jul 2021 09:29 AM (IST)
Hero Image
चिड़िया घर से पर्यटन उद्योग को बल मिलने की उम्मीदें हैं।

जम्मू, गुलदेव राज: जम्मू कश्मीर में पहला चिड़िया घर बनने का सपना अब जल्दी पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। क्योंकि नगरोटा के समीप खानपुर में जंबू जू का विकास कार्य तेजी में है और इस साल के अंत तक जू तैयार कर लिया जाएगा। 162 हैक्टेयर भूमि में फैले इस चिड़िया घर में तेंदुए के दो बसेरे बनाने का काम तकरीबन पूरा हो गया है।

वहीं जंगल केट व लैपर्ड केट का बसेरा बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि भालू का बसेरा बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। एनीमल किचन के अलावा एनीमल फीड स्टोर तकरीबन बना लिया गया है। टाइगर, साही का बसेरा पहले ही बन चुका। पर्यटकों के लिए कैफे हाऊस बनाने का काम पहले ही पूरा कर लिया जा चुका है।

वहीं पार्क की चार दिवारी की जा रही है। 62.41 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस चिड़िया घर से जम्मू के लोगों को लाभ होगा। क्योंकि पर्यटकों का रुझान इस ओर बढ़ेगा। यहां पर पर्यटक सफारी, साइकलिंग का भी आनंद उठा सकेंगे। यहां पर बटर फ्लाई पार्क भी बनेगा जहां ऐसे फूल होंगे जोकि तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

पर्यटकों के बैठने के लिए बेहतर पार्क बनाए जा रहे हैं। वन्यजीव वार्डन जू अमित शर्मा का कहना है कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा हो, इसको लेकर काम जारी है। उम्मीद है कि समय पर चिड़िया घर का काम पूरा कर लिया जाएगा।

कौन कौन से जानवर लाए जाएंगे 

सबसे पहले मांडा डीयर पार्क में पल रहे वन्यजीवों में से 50 प्रतिशत वन्यजीव जंबू जू में शिफ्ट किए जाएंगे। इसमें हिरण, काला भालू, तेंदुए, सांभर आदि शामिल हैं। उसके बाद बाहरी राज्यों से वन्यजीवों को लाया जाएगा। इसमें काला हिरण, शेर, भालू, बाद्य, मगरमच्छ, घड़ियाल शामिल है। इन जानवरों के बारे में संबंधित एजेंसियों से बातचीत चल रही है।

पर्यटक उद्योग को मिलेगा बल

समाज सेवा बृज मेहरा का कहना है कि जम्मू में बनने जा रहे चिड़िया घर से पर्यटन उद्योग को बल मिलने की उम्मीदें हैं। इस समय कोरोना के कारण कारोबार काफी ठप्प है। आने वाले समय में सुधार होगा। इतने में जंबू जू भी खुल जाएगा। ऐसे में पर्यटकों का रुझान जम्मू की ओर बढ़ेगा और यहां पर विकास होगा। वहीं राजेश बाली का कहना है कि जम्मू में चिड़िया घर बनना एक बड़ी बात है। लेकिन अब इंतजार नही हो रहा। क्योंकि लंबे समय से सपना दिखाया जा रहा है, जिसे जल्द से जल्द हकीकत में बदला जाना चाहिए।