Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Landslide: कुंफर टनल के बाहर भूस्खलन, प्रोटेक्शन वॉल गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, लंबा जाम लगने से लोग परेशान

Jammu Landslide रामबन जिले में आज भूस्खलन होने पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कुंफर टनल के बाहर भूस्खलन हो गई है। टनल के बाहर बनाई गई कवच वॉल भी टूट गई है। यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग परेशान दिख रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 20 Jun 2024 02:45 PM (IST)
Hero Image
Jammu Landslide: रामबन में भूस्खलन, मलबा हटा रहा जेसीबी।

जागरण संवाददाता, रामबन। रामबन जिला के चंद्रकोट में कुंफर टनल के बाहर भूस्खलन होने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। सुबह करीब दस बजे अचानक से भूस्खलन होने पर टनल के बाहर बनाई गई प्रोटेक्शन वॉल भी गिर गई। राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

वहीं, जानकारी मिलने पर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। लेकिन अब मार्ग तंग होने के कारण बार बार जाम लग रहा है। पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखन के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- आमिर हमजा से पहले भी पाकिस्तान में मारे गए भारत के दुश्मन, जानिए कब-कब हुआ इन दहशतगर्दों का खात्मा