Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा सुरक्षित बनाएं नई पीढ़ी का भविष्य, सेवा पखवाड़े पर सांसद ने लगाए पेड़

पेड़ पर्यवरण संतुलन को बनाए रखने के साथ हमें साफ आक्सीजन लकड़ी छांव फल फूल व अन्य कई जरूरी उत्पाद देते हैं। हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। नगरोटा में पौधारोपण प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत किया गया।

By JagranEdited By: Lokesh Chandra MishraUpdated: Tue, 27 Sep 2022 07:27 PM (IST)
Hero Image
सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा के जनकल्याण के कार्य 17 सितंबर से शुरू हाेकर 2 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेवारी है। लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर नई पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करें। मंगलवार को जम्मू जिले के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेते हुए सांसद ने कहा कि युवा ऐसे अभियानों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बेहतर भविष्य में निवेश करना है।

पेड़ पर्यवरण संतुलन को बनाए रखने के साथ हमें साफ आक्सीजन, लकड़ी, छांव, फल, फूल व अन्य कई जरूरी उत्पाद देते हैं। हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। नगरोटा क्षेत्र में इस पौधारोपण अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत किया गया। इस दौरान सांसद व क्षेत्र के निवासियों ने सकेतर में फलों, फूलों वाले पौधों के साथ औषधीय पौधे भी लगाए। इस मौके पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के कई निवासी भी मौजूद थे।

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा के जनकल्याण के कार्य 17 सितंबर से शुरू हाेकर 2 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। सांसद जुगल संभाग के विभिन्न हिस्सों में पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे जन कल्याण के कार्यों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच सकेतर के दौरे के दौरान सांसद ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्याें के बारे में जानकारी लेने के साथ लोगों की मुश्किलों के बारे में भी जानकारी ली। सांसद ने विश्वास दिलाया कि लोगों के मसलों को हल करने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सांसद के साथ सरंपच कुलदीप शर्मा, भाजपा नेेता तरसेम सिंह व क्षेत्र के कई पंच व सरंपच भी मौजूद थे।