Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Deoghar News: पुलिस बताकर घर में घुस गए 10 अपराधी, कर दिया ऐसा कांड; लोग पीटने लगे माथा

पुलिस बताकर 10 की संख्या में अपराधी घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने ऐसा कांड कर दिया कि घर वाले माथा पीटने लगे। यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस की वर्दी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अब पुलिस संदिग्धों की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है।

By Kanchan Saurabh Mishra Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 18 Aug 2024 10:29 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, सारठ (देवघर)। देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सिमरातरी गांव निवासी संजय दास के घर पुलिस की वर्दी पहनकर आए अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 15 अगस्त की रात संजय दास पडुआ गांव से अपने घर वापस आ रहा था। इस दौरान पीछे से कुछ लोग उसके घर में घुस गए। उन लोगों ने कहा कि वे लोग साइबर पुलिस हैं।

सात लोग अंदर घुसे और तीन लोग बाहर में खड़े रह गए। वे लोग वर्दी पहने हुए थे। उन लोगों ने संजय से कहा कि वह साइबर ठगी का धंधा करता है। उसने इससे इनकार किया। उसके बाद वे लोग संजय की पिटाई करने लगे।

उसे कमरे के अंदर ले गए और वहां उसकी पत्नी के सोने के जेवर और चांदी के पायल अपने पास रख लिया। उसके बाद, अपराधी पीड़ित के पिता गोपाल दास के कमरे में पहुंचे। वहां, बक्शा का ताला तोड़कर 70 हजार कैश और आधा किलो चांदी निकाल लिया।

बदमाशों ने मास्क से ढक रखा था चेहरा

काफी देर तक घर में तांडव मचाने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बताया कि एक बदमाश ने हाथ में पिस्तौल ले रखा था। सभी बदमाशों ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा था। सभी लोग आपस में हिंदी में बात कर रहे थे। उनके जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। उसके बाद संदिग्धों की तलाश में देर रात तक छापेमारी कर गई। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। घटना को लेकर शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें-

Purnia News: पूर्णिया के एसपी का रौद्र अवतार, एक साथ 75 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर लगा दी रोक

Bihar Police: सिपाही का सनकी अवतार, पहले थाने में की फायरिंग; फिर थानाध्यक्ष और राहगीरों पर भी तान दी पिस्टल