Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बोलेरो की टक्कर जख्मी दूसरे बाइक सवार की भी मौत

बोलेरो की टक्कर जख्मी दूसरे बाइक सवार की भी मौत

By JagranEdited By: Updated: Tue, 12 Apr 2022 08:05 PM (IST)
Hero Image
बोलेरो की टक्कर जख्मी दूसरे बाइक सवार की भी मौत

बोलेरो की टक्कर जख्मी दूसरे बाइक सवार की भी मौत

संवाद सहयोगी, गिरिडीह/देवरी : देवरी -खिजरी मुख्य मार्ग में देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर नवाडीह गांव के बीच सोमवार रात साढ़े नौ बजे के लगभग एक बाइक व बोलेरो की टक्कर में एक बाइक सवार मनोज मुर्मू की मौके पर मौत होने के बाद गंभीर रूप से घायल दूसरे वयक्ति शिवलाल मुर्मू की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में हो गई। जबकि इस घटना में घायल तीसरे लालमोहन मुर्मू का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों मृतक व सगा व घायल चचेरा भाई थे। तीनों बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के गुहिया गांव निवासी थे। मृतक शिवलाल मुर्मू मैट्रिक पास हुआ था। मनोज कक्षा नवमी का छात्र था। घायल लालमोहन भी कक्षा नवमी का छात्र है। लालमोहन के पिता रामू मुर्मू ने बताया कि तीनों बाइक से देवरी के फतेहपुर मेला घूमने आए थे। इसी क्रम में सड़क हादसा हो गया। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर ली है। जबकि बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया था। सबों का प्राथमिक उपचार सोमवार रात को देवरी अस्पताल में किया गया था। फिर दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।