Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पांच बीघा में लगी धान की फसल जब्त

मेहरमा : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेनीदास भुस्का गांव के तुलाराम भुस्का व खैराचक मौजा के करीब

By JagranEdited By: Updated: Sat, 08 Dec 2018 05:18 PM (IST)
Hero Image
पांच बीघा में लगी धान की फसल जब्त

मेहरमा : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेनीदास भुस्का गांव के तुलाराम भुस्का व खैराचक मौजा के करीब पांच बीघा खेत में लगी धान की फसल को एसडीओ के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को जब्त कर लिया। दोनों मौजा की करीब 14 बीघा जमीन पर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

दंडाधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि गांव के शेख मनव्वर व शेख सहाबुद्दीन के बीच 14 बीघा जमीन को लेकर बीते करीब एक साल से विवाद चल रहा था। जमीन पर दोनों पक्षों द्वारा अपना अपना अधिकार जता रहा है। इसी क्रम में मामला अनुमंडल कार्यालय पहुंचा। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उक्त जमीन पर धारा 145 लगाते हुए किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद दूसरे पक्ष के सहाबुद्दीन द्वारा जबरन उसमें फसल लगा दी गई। अब फसल को काटा भी जा रहा था। इस पर प्रथम पक्ष के मनव्वर ने अनुमंडल कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई। अनुमंडल पदाधिकारी ने खेत में लगी धान की फसल काटने पर रोक लगा दी। इसके बाद भी दूसरे पक्ष द्वारा धान की फसल काटी जा रही थी। इसपर शनिवार को सहायक अवर निरीक्षक ज्ञान भूषण तिग्गा सहित अन्य सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से धान को जप्त कर गांव के चौकीदार के जिम्मे लगा दिया गया।