Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बारिश से धान की फसल को हुआ लाभ

मेदिनीनगर पलामू में शनिवार की शाम हुई बारिश से पलामू के धान को काफी लाभ हुआ है धान कोको एक पानी की और आवश्यकता थी। धान की फसल की स्थिति ठीक-ठाक है ।धान कटनी होते तक एक बारिश और हो जाने से उत्पादन और अच्छा होगा।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:25 PM (IST)
Hero Image
बारिश से धान की फसल को हुआ लाभ

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : पलामू में शनिवार की शाम हुई बारिश से पलामू के धान को काफी लाभ हुआ है। धान को एक पानी की और आवश्यकता थी। धान की फसल की स्थिति ठीक-ठाक हो गई। धान कटनी होने तक एक बारिश और हो जाने से उत्पादन अच्छा होगा। 15 दिन पूर्व  भी हुई बारिश से सबसे ज्यादा लाभ धान की फसल को हुआ। इसी बारिश का परिणाम रहा कि पलामू में धान की फसल लहलहा रही है। वैसे इस वर्ष धान की रोपनी भी काफी कम हुई है। पलामू में मात्र 60 प्रतिशत धान की रोपाई हुई है। ऐसे में पहले से ही उत्पादन कम होने की आशंका है। यदि समय-समय पर बारिश नहीं होगी तो उत्पादन और भी घट जाएगा। शनिवार को हुई बारिश से खरीफ और रबी फसल को इस बारिश से काफी लाभ हुआ है ।इस संबंध में कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम हुई बारिश से धान के फसल को काफी लाभ पहुंचा है । खेत में लगे धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसका रवि के खेती में भी परिणाम अच्छा नजर आएगा। । पलामू जिला कृषि पदाधिकारी जुबेर अली ने बताया कि अभी धान की स्थिति ठीक है शनिवार को हुई बारिश से धान की फसल को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि धान कटिग होने तक एक पानी की आवश्यकता है ।यदि एक बारिश हो जाएगी तो धान का फसल का उत्पादन अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि वैसे अभी धान की फसल पूरी तरह ठीक है। ।किसानों का कहना है की पलामू में पहले से ही बारिश नहीं होने के कारण 60 प्रतिशत ही धान की रोपनी हुई है । बारिश नहीं होती तो वह बेकार हो जाता।  किसानों का कहना है कि अभी धान की फसल ठीक है। यह बच जाए तो राहत मिलेगी।