Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hazaribagh News: हजारीबाग में बस व ट्रक में सीधी भिड़ंत, चार यात्रियों की मौत, 29 यात्री घायल

Hazaribagh Bus Accident झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार को बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 29 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaqueUpdated: Sun, 02 Oct 2022 03:14 PM (IST)
Hero Image
Hazaribagh News: हजारीबाग जिले में बस और ट्रक में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बस।

हजारीबाग, जागरण संवाददाता। Accident in Hazaribagh Jharkhand झारखंड के हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर कनौदा घाटी मोड़ पर रविवार को एक यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार बस यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 29 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को हजारीबाग सदर अस्पातल में भर्ती कराया। वहां इनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि यह बस चतरा होते हुए बिहार के गया जिले से हजारीबाग आ रही थी।

बिहार के गया जिले से आ रही थी बस

जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि हजारीबाग और कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर कनौदा पानी घाटी मोड़ के पास बस संख्या OD 11 2615 और ट्रक संख्या NLO 1 AC 8472 के बीच सीधी टक्कर हो गई। देखते ही देखते बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को एचएमसीएच में भर्ती कराया। बताया गया कि यह ट्रक हजारीबाग की ओर आ रहा था, वहीं बिहार के गया से चतरा होते हुए बस हजारीबाग की ओर आ रही थी। कनौदा पानी घाटी के समीप दोनों के बीच टक्कर हो गया। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

बस हादसे में कुल 29 यात्री घायल

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के मयूरभंज और आसपास के करीब 41 यात्रियों को लेकर यह बस बिहार के गया होते हुए कटकमसांडी होकर वापस लौट रही थी। इसी बीच कटकमसांडी और बहिमर के बीच कनौदा घाटी में हृदयविदारक और दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हुआ। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष यात्री शामिल हैं। बताया गया कि कुल 29 लोग घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है। इधर देर रात्रि कई लोग मदद के लिए आगे आए। मुक्तिधाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने यात्रियों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई।

जीटी रोड पर आवागमन बंद रहा

बताया गया कि हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुवा घाटी में गैस टैंकर पलटने के कारण इस रूट को बंद किया गया था, जिस कारण यह यात्री बस कटकमसांडी रूट होकर वापस लौट रही थी। जीटी रोड एनएच 2 पर आवागमन करीब 20 घंटे के बाद सामान्य हुआ है। बताया गया कि गैस टैंकर शनिवार को पलट गया था। इससे गैस का रिसाव हो रहा था। इस कारण प्रशासन ने इस मार्ग काे बंद कर दिया था। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हादसे की सूचना मृतकों के स्वजन को दे दी गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें