Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hazaribagh News: गिरिडीह से रांची जा रही बस पुल से गिरी, सात यात्रियों की मौत, 24 यात्री घायल

Jharkhand News हजारीबाग जिले में यह भीषण हादसा हुआ है। इसमें सात लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया। बस में 45 यात्री सवार थे। घायलों को रांची रिम्स पहुंचाया गया है। यह सभी यात्री रांची जा रहे थे। बाइक सवार को बचाने के क्रम में यह हादसा हुआ।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Sat, 17 Sep 2022 07:40 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Bus Accident: हजारीबाग जिले में पुल से नीचे गिरी बस।

हजारीबाग, जागरण संवाददाता। Bus Accident In Hazaribagh Jharkhand हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत सेवाने नदी पुल पर शनिवार शाम करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में गिरिडीह से रांची जा रही एसएसटी वातानुकूलित बस पुल से नीचे जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 4 महिला और 3 पुरुष यात्री शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों को बस की छत गैस कटर से काटकर निकालना पड़ा। जानकारी के अनुसार 45 बस यात्रियों को लेकर गिरिडीह गुरुद्वारा से रांची गुरुद्वारा जा रही बस एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।

रांची गुरुद्वारा में होनेवाले कार्यक्रम में जा रहे थे शामिल होने

बस पर सवार गिरिडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि सभी यात्री रांची गुरुद्वारा में होने वाले अरदास में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना को लेकर राहत और बचाव कार्य स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से चलाया जा रहा है सभी घायलों को एंबुलेंस से और एक के यात्री बस से हजारीबाग से एक भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हजारीबाग के कुछ निजी अस्पताल और रांची रिम्स भेजा गया है। इसमें बस चालक और एक किशोर की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। रांची रिम्स रेफर किए गए हैं।

अधिकतर बस यात्रियों के सिर में लगी है चोट

जानकारी के अनुसार, बस गिरिडीह से रांची के रातू रोड गुरुद्वारा जा रही थी। शिव शक्ति ट्रैवल्स बस में सवार अधिकतर यात्रियों के सिर में चोट लगी है। कई यात्रियों के हाथ और पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। दुर्घटना में मृत 7 यात्रियों की शिनाख्त हो गई है। 

दूसरी बस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले स्थानीय पत्रकार और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव और राहत कार्य में जुट गए। कुछ पत्रकारों ने ही एंबुलेंस और अस्पताल में इस हादसे की सूचना दी। घटना के बाद रास्ते से गुजर रही शिवम बस को रोका गया। उसके यात्रियों को उतारकर सभी घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है।

Hazaribagh News: हजारीबाग में बस हादसे में सात लोगों की मौत पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुख

मेडिकल कालेज अस्पताल में मौजूद रहे डीसी व एसपी

टाटीझरिया के सेवा ने नदी पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार संचालित किया गया घायलों को जब हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया तो मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे भी पहुंच गए और अपनी निगरानी में बचाव और राहत कार संचालित कराया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक दोनों लगातार अस्पताल में बैठे रहे। वहीं सदर विधायक मनीष जायसवाल, सांसद जयंत सिन्हा भी घायलों की सुध लेने अस्पताल पहुंचे।

बस हादसे में मरने वाले लोगों को नाम

  • सुखजीत सिंह
  • रानी कौर
  • कमलजीत कौर
  • जगजीत कौर
  • शिवा
  • रविन्द्र कौर
  • अमृतपाल अरोडा

बस हादसे में घायल यात्रियों के नाम

  • संजीत सिंह
  • रंजीत कौर
  • गुलवंत सिंह
  • कंवलजीत कौर
  • नवनीत कौर
  • हरमीत कौर
  • जसमीत कौर
  • हार्वेस कौर
  • इकास
  • परमजीत सिंह
  • हरप्रीत सिंह
  • गुरमीत कौर
  • प्रगति सिंह
  • सोनू
  • मवनीत कौर
  • हरबाग कौर
  • जसबीन
  • सरयू यादव
  • पप्पू सिंह
  • सम्मिक
  • रामवजीप सिंह