Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कॉलेज के 48 लाख गबन मामले में विधायक अंबा प्रसाद पर FIR, कुलपति समेत 11 अन्‍य पर भी प्राथमिकी

Barkagaon MLA Amba Prasad Jharkhand Hazaribagh News विनोबा भावे विवि के कुलपति कुलसचिव और बड़कागांव विधायक के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली मार्च को अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार ने रजिस्ट्रार सहित 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Mon, 17 May 2021 06:35 PM (IST)
Hero Image
Barkagaon MLA Amba Prasad, Jharkhand Hazaribagh News अंबा प्रसाद।

हजारीबाग, जासं। हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय से मान्यता रखने वाले कर्णपुरा कॉलेज बड़कागांव का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ समय पूर्व कॉलेज प्राचार्य को क्या हटाया गया, कॉलेज राजनीति का अखाड़ा बन गया। विगत दो माह के अंदर इसी मामले में दूसरी प्राथमिकी विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव सहित बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को आरोपी बनाते हुए दर्ज कराई गई है। इससे पूर्व पहली मार्च को अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव सहित 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया गया था।

इसी मामले में पूर्व प्राचार्य रामसेवक ने 3 मई को बड़कागांव थाने में कोर्ट परिवाद के तहत मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में 48 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया गया है। इसी विषय को अनिरुद्ध कुमार ने भी उठाया था और उसमें कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद के अलावा अन्य को आरोपी बनाया गया था। इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी हिमांशु शेखर ने बताया कि 3 मई को इस मामले में कोर्ट परिवाद के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उसमें विधायक, कुलसचिव, कुलपति सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इसी तरह की एक और प्राथमिकी बड़कागांव थाने में पहली मार्च को अनिरुद्ध कुमार ने दर्ज कराई थी। अब कुल 2 प्राथमिकी एक ही मामले को लेकर बड़कागांव में दर्ज हो चुकी है।