Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा कब जारी करेगी पहली लिस्ट? शिवराज सिंह चौहान ने खुद बताया पूरा प्लान

Jharkhand Assembly Elections 2024 भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची 10 अक्टूबर से पहले जारी करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है। इसी दौरान चुनाव समिति की बैठक भी होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में झारखंड से कुर्मी समुदाय के किसी चेहरे को प्रतिनिधित्व मिलेगा।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 21 Sep 2024 10:16 PM (IST)
Hero Image
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का मास्टरप्लान तैयार।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पहली सूची 10 अक्टूबर से पहले जारी कर देगी। इसी दौरान चुनाव समिति की बैठक भी होगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौैहान ने शनिवार को दैनिक जागरण से ये बातें कहीं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में झारखंड से कुर्मी समुदाय के किसी चेहरे को प्रतिनिधित्व मिलेगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुर्मी समुदाय भाजपा का पारंपरिक वोटर रहा है।

सितंबर के आखिरी सप्ताह में भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र, जिसे संकल्प पत्र कहा जाता है; वह जारी कर देगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमशेदपुर में हुई सभा और साहिबगंज व गिरिडीह में केंद्रीय गृहमंत्री की जमसभा में आई जनता की भीड़ को उन्होंने राज्य में सत्ता परिवर्तन का संकेत बताया।

शिवराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं और यहां सरकार बननी तय है।

रायशुमारी से तय होंगे प्रत्याशी

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कराई है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सर्वाधिक प्रत्याशी रायशुमारी में आए नामों से ही तय किए जाएंगे।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी। 10 अक्टूबर से पहले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की संभावना है।

प्रत्याशियों के नाम तय करने में रायशुमारी के साथ सामाजिक समीकरण और पार्टी के आंतरिक सर्वे का भी महत्व रहेगा।

इंटरनेट बंद करना राज्य सरकार की असफलता

जेएसएससी परीक्षा के लिए शनिवार को पूरे राज्य में इंटरनेट बंद रखने के फैसले को शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की असफलता बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा लेने में अपनी असफलता छिपाने के लिए इंटरनेट बंद कर रही है। इससे राज्य को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Rajnath Singh: झारखंड में उड़ान नहीं भर सका राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर, सड़क रास्ते से वाराणसी रवाना

हेमंत सोरेन ने DA में की 16% की वृद्धि, पेंशनरों और किसानों को भी किया मालामाल, जानें आपको क्या मिला?