Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cucumber Juice Benefits: ब्लड प्रेशर से लेकर वजन कम करने तक लाभकारी है खीरे का जूस, जानिए अनगिनत फायदे

Cucumber Juice Benefits खीरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग इसका सेवन सलाद के रूप में करते हैं। चाहें तो आप खीरा का जूस भी पी सकते हैं। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल मौजूद होते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Tue, 21 Feb 2023 04:04 PM (IST)
Hero Image
Cucumber Juice Benefits: खीरे के जूस से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क । Cucumber Juice Benefits: सेहत के लिए खीरा किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

गर्मियों के मौसम में खीरा बेहद लाभकारी माना जाता है। दरअसल, यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। चाहें तो आप इस मौसम में खीरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह जूस बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। चलिए बिना देरी किए जानते हैं, खीरे का जूस पीने के फायदे।

1.वजन कम करने के लिए

खीरे के जूस में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण वजन कम करने में प्रभावी माना जाता है। यह मेटबॉलिज्म को बूस्ट करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस जर्नी में खीरे का जूस शामिल कर सकते हैं।

2.ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में मददगार

खीरे के जूस में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में मदद करता है। इसके अलावा खीरा में मौजूद पोटैशियम भी बीपी को कंट्रोल करने में सहायक है।

3.आंखों के लिए फायदेमंद

खीरे के जूस में विटामिन-ए और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो आंखों के लिए कारगर माने जाते हैं। यह आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है, साथ ही सूजन को भी कम करता है।

4.पाचन को बेहतर बनाता है

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है, तो खीरे का जूस नियमित रूप से पी सकते हैं। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर और अन्य तत्व पाए जाते हैं। जो अपच, ब्लोटिंग, गैस आदि की समस्या से राहत दिलाने में मददगार हैं।

5.स्किन को स्वस्थ बनाता है

खीरा में विटामिन-ए, विटामिन-सी और अन्य एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आप इसके जूस का इस्तेमाल कर त्वचा को निखार सकते हैं। यह मुंहासे की समस्या को कम करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik