Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kanji Drink: सर्दियों में रहना चाहते हैं तंदुरुस्त, तो करें कांजी ड्रिंक का सेवन

Kanji Drink कमजोर इम्युनिटी के कारण आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कांजी ड्रिंक के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। यह आपको कई समस्याओं से बचाने में सहायक है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Tue, 17 Jan 2023 02:54 PM (IST)
Hero Image
Kanji Drink: कांजी ड्रिंक के सेवन से मिलते हैं ये फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kanji Drink: सर्दियों के मौसम में बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम आम समस्या है। आप मौसमी बीमारियों से बचने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। चाहें तो आप सर्दियों की डाइट में कांजी ड्रिंक भी शामिल कर सकते हैं। यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने के साथ कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है। आइए जानते हैं, क्या है कांजी ड्रिंक और सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

कांजी ड्रिंक पीने के फायदे

यह ड्रिंक सेहत के लिए काफी लाभदायक है। गाजर, चुकंदर, काली मिर्च जैसे चीजों के इस्तेमाल से कांजी ड्रिंक तैयार किया जाता है। यह कई गुणों से भरपूर होता है।

- कांजी ड्रिंक पाचन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को दुरुस्त रखते हैं।

-अगर आपको कमजोरी की समस्या है, तो कांजी ड्रिंक के सेवन से आपको एनर्जी मिल सकती है। यह कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व से भरपूर होती है।

- सर्दियों में तैलीय और मसालेदार खाने से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप नियमित रूप से कांजी ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

कांजी ड्रिंक बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

सामग्री

4-5 गाजर, 1- 2 चुंकदर, 5 कप पानी, 4-5 काली मिर्च, 1 टी स्पून नमक, 1 टी स्पून सरसों का पाउडर

बनाने की विधि

- सबसे पहले गाजर और चुकंदर को धोकर इसे टुकड़ों में कर लें।

- अब एक पैन में पानी लें, और इसमें टुकड़ों को डालें।

- इसमें नमक, सरसो पाउडर भी अच्छे से मिला दें।

- इस जूस को किसी बोतल या बर्तन में रख दें, फिर इसे 3-4 दिनों तक धूप में सूखाएं।

- इसमें आमचूर पाउडर भी मिला सकते हैं, फिर इसे सर्व करें।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik