Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Laddu Benefits In Winter: सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 तरह के लड्डू, मजबूत होगी इम्युनिटी

Laddu Benefits In Winter सर्दियों के मौसम में लोग कमजोर इम्युनिटी के कारण कई बीमारियों के शिकार होते हैं लेकिन खानपान में बदलाव कर आप स्वस्थ रह सकते हैं। आप इन लड्डू का सेवन कर इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। ये स्वाद के साथ सेहत से भरपूर हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Tue, 17 Jan 2023 10:24 AM (IST)
Hero Image
Laddu Benefits In Winter: सर्दियों में करें इन लड्डू का सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Laddu Benefits In Winter: सर्दियों के मौसम में गरमागरम चीजों का खाने का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन इस मौसम में लोग जल्दी बीमार भी पड़ते हैं। तापमान में गिरावट के कारण लोग सर्दी-जुकाम, खांसी, जोड़ों का दर्द और कई बीमारियों के शिकार होते हैं। जिन लोंगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस मौसम में आप अपनी डाइट में हेल्दी और स्वादिष्ट फूड्स को शामिल कर इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। आज आपको कुछ फायदेमंद लड्डू के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से इस मौसम में आप स्वस्थ रह सकते हैं।

1.गोंद के लड्डू

सर्दियों में गोंद का लड्डू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, आटा, देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। गोंद के लड्डू में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके सेवन से शरीर में गर्माहट बरकरार रहती है और आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

2.मेथी के लड्डू

मेथी का टेस्ट कड़वा होता है, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और कई गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। आप सर्दियों की डाइट में मेथी का लड्डू शामिल कर सकते हैं। जो इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मददगार है।

3.अलसी के लड्डू

सर्दियों में लोग अलसी के लड्डू खाना खूब पसंद करते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। अलसी में मौजूद घुलनशील फाइबर शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

4.तिल के लड्डू

सर्दियों के मौसम में तिल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है। आप इस मौसम में तिल और गुड़ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।

5. रागी के लड्डू

रागी का इस्तेमाल कई तरह की व्यंजनों में किया जाता है। यह सबे पौष्टिक अनाजों में से एक माना जाता है। आप सर्दियों में रागी के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत से भरपूर है। आप इस लड्डू को बच्चों के आहार में भी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik