Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2023: लोगों के लिए प्रेरणा है शास्त्रीजी का जीवन, जानें उनके अनमोल विचार

2023 lal bahadur shastri Death Anniversary आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि है। भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले शास्त्री जी का पूरा जीवन प्रेरणादायी रहा है। पुण्यतिथि पर जानें उनके कुछ अनमोल विचार-

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Wed, 11 Jan 2023 11:51 AM (IST)
Hero Image
जानें लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचारों के बारे में-

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2023: देशभर में आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पूरे देश में अपने 'जय जवान, जय किसान' के नारे से एक अलग जोश उत्पन्न करने वाले शास्त्री जी का निधन 11 जनवरी, 1966 को हुआ था। वह देश के एक ऐसे प्रभावी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे, जिनके आह्वान पर पूरा देश एकजुट हो गया था। उनके कहने के सभी लोगों ने एक वक्त का खाना छोड़ दिया था। 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे लाल बहादुर शास्त्री जी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद बतौर प्रधानमंत्री पदभार संभाला था। इससे पहले वह रेल मंत्री, परिवहन मंत्री और संचार मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके कुशल नेतृत्व में ही भारत में 1965 की जंग में पड़ोसी देश पाकिस्तान को मात दी थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया था।

कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ देश की आजादी की मुहिम से जुड़े लाल बहादुर शास्त्री आज न सिर्फ एक कुशल नेता माने जाते हैं, बल्कि देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी जाने जाते हैं। उनका पूरा जीवन हर व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा रहा है। सादगी और ईमानदारी से अपना जीवन जीते हुए उन्होंने न सिर्फ कई बड़े काम किए, बल्कि अपने विचारों से लोगों को काफी प्रभावित भी किया। शास्त्री जी की पुण्यतिथि को मौके पर जानते हैं उनके कुछ ऐसे ही अनमोल विचारों के बारे में, जो जीवन में सभी को सही राह पर चलने की सीख देते हैं।

1. यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो, भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा।

2. हम सिर्फ खुद के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

3. आजादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है, पूरे देश को मजबूत होना होगा।

4. हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना।

5. देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

6. जो शासन करते हैं, उन्हे देखना चाहिए कि लोग प्रशासन पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं, अंततः जनता ही मुखिया होती है।

7. देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है।

8. आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे जरूरी हैं, जिससे हम अपने सबसे बड़े दुश्मन ‘गरीबी‘ और ‘बेरोजगारी‘ से लड़ सकें

9. कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।

10. लोगों को सच्चा लोकतंत्र और स्वराज कभी भी हिंसा और असत्य से प्राप्त नहीं हो सकता।

Picture Courtesy:Instagram