Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Emergency: मध्य प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा आपातकाल का काला अध्याय, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को टोल नाकों पर मिलेगी छूट

मध्य प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में आपातकाल का काला अध्याय पढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए कई सुविधाओं की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बचे सेनानियों को ताम्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे पास दिखाने पर टोल नाकों पर छूट रहेगी। राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। इस अवसर पर दी जाने वाली राशि आठ हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये की जाएगी।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Wed, 26 Jun 2024 10:30 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित "लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन" में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव। फोटोः @DrMohanYadav51

राज्य ब्यूरो, भोपाल। आपातकाल का काला अध्याय मध्य प्रदेश के स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा। इसमें आपातकाल के खिलाफ संघर्ष में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के योगदान का उल्लेख किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए कई सुविधाओं की भी घोषणा की। इसके तहत सेनानियों को एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी, किराए में 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। सर्किट हाउस और विश्राम गृह में वे किराए में 50 प्रतिशत छूट के साथ तीन दिन तक रुक सकेंगे।

टोल नाकों पर रहेगी छूट

उन्होंने कहा कि बचे सेनानियों को ताम्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, पास दिखाने पर टोल नाकों पर छूट रहेगी। राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। इस अवसर पर दी जाने वाली राशि आठ हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये की जाएगी। परिवार के सदस्यों को उद्योग धंधे लगाने अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनके रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा की घर वापसी, कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी; लोकसभा चुनाव के वक्त हुई थी कार्रवाई