Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Madhya Pradesh: घने कोहरे के कारण उड़ानों में देरी, दिल्ली से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट जा पहुंची रायपुर

दिल्ली से जबलपुर (Jabalpur news) आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को भी कोहरे के कारण डायवर्ट करना पड़ा और यह अब रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई है। बता दें कि एलाइंस एयर की फ्लाइट निर्धारित समय सुबह सात बजकर 30 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हो गई थी लेकिन जैसे ही यह फ्लाइट जबलपुर पर पहुंची तो पायलट को घने कोहरे कारण रनवे बिल्कुल नजर नहीं आया।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 20 Jan 2024 01:34 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट जा पहुंची रायपुर (Image: ANI)

जागरण डेस्क, जबलपुर। घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट्स डायवर्ट और लेट से चल रही है। दिल्ली से जबलपुर आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को भी कोहरे के कारण डायवर्ट करना पड़ा और यह अब रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई है।

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में करीब 3 घंटे बाद कोहरा हटा जिसके बाद फ्लाइट को रायपुर से वापिस जबलपुर पर लैंड कराया गया।

निर्धारित समय पर दिल्ली एयरपोर्ट से हुई थी रवाना

बता दें कि एलाइंस एयर की फ्लाइट निर्धारित समय सुबह सात बजकर 30 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हो गई थी, लेकिन जैसे ही यह फ्लाइट जबलपुर पर पहुंची तो पायलट को घने कोहरे कारण रनवे बिल्कुल नजर नहीं आया। इसके कारण फ्लाइट को डायवर्ट कर रायपुर पर लैंड किया गया।

2 घंटे बाद रायपुर से हुई रवाना

बता दें कि रायपुर से फ्लाइट लगभग 2 घंटे के बाद रवाना हुई और निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से जबलपुर पहुंची। इस बीच जबलपुर से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बिलासपुर जाने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: भोपाल से अयोध्या रवाना हुआ 5 लाख लड्डुओं से भरा ट्रक, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में करीब आठ लाख लोगों तक पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, 17 हजार से अधिक के बनाए गए आयुष्मान कार्ड