Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Congress in Charge: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में किया फेरबदल, जितेंद्र सिंह को सौंपा प्रदेश प्रभारी का कमान

विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी में फिर से फेरबदल किया। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के प्रभारी को बदला है। कांग्रेस ने जितेंद्र सिंह को एमपी का प्रदेश प्रभारी नियु्क्त किया है जो रणदीप सुरजेवाला की जगह लेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदला था। कांग्रेस ने जीतू पटवारी पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।

By Devshanker Chovdhary Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Sat, 23 Dec 2023 08:42 PM (IST)
Hero Image
जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बने। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी में फिर से फेरबदल किया। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के प्रभारी को बदला है। कांग्रेस ने जितेंद्र सिंह को एमपी का प्रदेश प्रभारी नियु्क्त किया है, जो रणदीप सुरजेवाला की जगह लेंगे।

कांग्रेस ने बदला था प्रदेश अध्यक्ष

इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदला था। कांग्रेस ने जीतू पटवारी पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हाईकमान ने कमलनाथ के प्रति नाराजगी भी जाहिर की।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका की UP से छुट्टी और पायलट को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी; जानिए कहां-कहां के बदले प्रभारी

कांग्रेस ने कमलनाथ पर जताई नाराजगी

बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस को कमलनाथ सफलता दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए और उनके तमाम दावे धरे के धरे रह गए।