Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhopal News: कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन, कमलनाथ सरकार में बने थे मंत्री

Arif Aqeel Death कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमलनाथ सरकार में रहे पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सोमवार सुबह को निधन हो गया। भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके विधायक बेटे आतिफ अकील ने बताया कि रविवार शाम को सीने में दर्द होने पर अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 29 Jul 2024 08:43 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन (Image: FILE)

जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। Arif Aqeel Death: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन हो गया। सोमवार सुबह उन्होंने भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

6 बार के विधायक रह चुके हैं आरिफ

1990 में आरिफ पहली बार विधायक बने थे।  भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से आरिफ 6 बार के विधायक रह चुके हैं। वहीं, दो बार मध्य प्रदेश सरकार (पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार) में मंत्री के पद पर भी बने रहे। उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग सौंपा गया था। हालांकि, खराब सेहत रहने की वजह से आरिफ अकील ने 2023 में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से अपने बेटे आतिफ अकील को टिकट दिलवाया। वर्तमान में आतिफ भोपाल उत्तर से विधायक हैं।

भोपाल में चल रहा था इलाज

72 वर्षीय आरिफ बीते दिनों हृदय रोग से परेशान चल रहे थे। इलाज के लिए वह भोपाल के अपोलो सेज अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। रविवार रात को उन्हें सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बता दें कि उनका अस्‍पताल में ही निधन हुआ। 

पहले भी हो चुका ऑपरेशन 

उल्‍लेखनीय है कि पिछले साल आरिफ अकील की हृदय संबंधी सर्जरी हुई थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में उनका ऑपरेशन किया गया था।

यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के पर्यावरण मंत्री से ठगी की कोशिश, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के नाम पर मांगे 5 लाख रुपये

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आज, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल; बताएंगे प्रदेश की उपलब्धि