Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Madhya Pradesh: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित

कांग्रेस ने अशोक सिंह को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि अशोक सिंह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं ये तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में सिंह कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। राज्यसभा या संसद के ऊपरी सदन की 56 सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होने वाले हैं।नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 14 Feb 2024 04:38 PM (IST)
Hero Image
अशोक सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित (Image: Jagran)

जागरण डेस्क, भोपाल। Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस खत्म करते हुए बुधवार को कांग्रेस ने अशोक सिंह को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया। पहले ऐसी अटकलें थीं कि कांग्रेस कमलनाथ को राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, मंगलवार को नाथ ने कहा कि उन्होंने 'राज्यसभा के बारे में कभी नहीं सोचा।'

बता दें कि अशोक सिंह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, ये तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में सिंह कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। 

राज्यसभा या संसद के ऊपरी सदन की 56 सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होने वाले हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। बता दें कि राज्यसभा में हर दो साल में लगभग एक-तिहाई सदस्यों के लिए चुनाव होता है।

NOTE: खबर अपडेट की जा रही है...