Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dev Uthani Ekadashi 2022: इस बार देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई, 21 नवंबर से होंगे विवाह

Dev Uthani Ekadashi 2022 30 सितंबर को शुक्र तारा अस्त हो चुका है जो 20 नवंबर तक चलेगा। ऐसे में इस बार देव उठनी एकादशी पर विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। क्‍योंकि विवाह आदि शुभ कार्यों में शुक्र का उदय होना आवश्यक माना गया है।

By Jagran NewsEdited By: Babita KashyapUpdated: Thu, 03 Nov 2022 07:52 AM (IST)
Hero Image
Dev Uthani Ekadashi 2022: 21 नवंबर से विवाह आदि शुभ कार्य आरंभ हो रहे हैं।

जबलपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Dev Uthani Ekadashi 2022: 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी है इसके साथ ही चातुर्मास और श्री विष्णु का शयनकाल की अवधि समाप्त हो जाएगी। इसके बाद से विवाह और अन्‍य सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन इस बार देवउठनी एकादशी को विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं बताया गया है,

क्योंकि शुक्र इस दिन अस्‍त रहेगा, जबकि विवाह आदि शुभ कार्यों में शुक्र का उदय होना आवश्यक है। 30 सितंबर को शुक्र तारा अस्त हो चुका है, जो 20 नवंबर तक चलेगा। सभी शुभ कार्यों में विवाह मुहूर्त ग्रहों और नक्षत्रों के तारों की स्थिति को देखकर तय किया जाता है। इसी के चलते 21 नवंबर से विवाह आदि शुभ कार्य आरंभ हो रहे हैं।

विवाह के शुभ मुहूर्त (Vivah Muhurat in November and December 2022)

नवंबर - 21, 24, 25, 26, 28

दिसंबर - 1, 2, 3, 6, 7, 8, 9, 13, 14

विवाह के शुभ मुहूर्त 2023 में (Vivah Muhurat in 2023)

जनवरी में 15, 18, 25, 26, 27, 30 और 31 को बजेगी शहनाइयां

फरवरी में 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 22, 23 और 28 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त

मार्च में मात्र चार मुहूर्त 6, 9, 11 और 13 तारीख

इस बार अप्रैल में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

यह भी पढ़ें-

Video: रात भर एक शख्‍स के साथ रजाई में सोता रहा कोबरा, गुदगुदी हुई तो उड़ गए होश

VIDEO: मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे महिला और बच्‍चे की RPF जवानों ने बचायी जान