Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रेनी सैन्य अफसरों को लूटा, महिला से किया दुष्कर्म; पुलिस का मुखबिर निकला महू गैंगरेप का मुख्य आरोपी

मध्यप्रदेश के महू में जामगेट के समीप सेना के फायरिंग रेंज में ट्रेनी सैन्य अफसरों से लूट और उनके साथ गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म के सभी छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित अनिल बारोड़ पुलिस का ही मुखबिर है और मानपुर थाने के पुलिसकर्मियों के संपर्क में था। वह राजनीतिक दल के कुछ पदाधिकारियों के संपर्क में भी रहा है।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Fri, 13 Sep 2024 11:09 PM (IST)
Hero Image
पुलिस का मुखबिर निकला महू गैंगरेप का मुख्य आरोपी

जागरण न्यूज नेटवर्क, महू। मध्यप्रदेश के महू में जामगेट के समीप सेना के फायरिंग रेंज में ट्रेनी सैन्य अफसरों से लूट और उनके साथ गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म के सभी छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित अनिल बारोड़ पुलिस का ही मुखबिर है और मानपुर थाने के पुलिसकर्मियों के संपर्क में था। वह राजनीतिक दल के कुछ पदाधिकारियों के संपर्क में भी रहा है। पुलिस ने आरोपितों से पिस्टल, बाइक और लूटी राशि बरामद कर ली है।

इस घटना में ट्रेनी सैन्य अफसर भी जांच के घेरे में हैं। आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। आधी रात को यूनिट से बाहर जाने की भी जांच चल रही है। घटना से सेना की बदनामी हुई है। महिला मित्रों के कारण मामला संवेदनशील हो गया है। पुलिस ने सैन्य अफसर कौशल के बयान तो ले लिए लेकिन प्रणीत ने अभी तक बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।

 3 आरोपित गिरफ्तार

डीआइजी (ग्रामीण) निमिष अग्रवाल ने बताया आरोपित अनिल मदन बारोड़, पवन श्रीलाल बंसुनिया, रितेश देवेश भाभर को पहले ही पकड़ लिया गया था। ये तीनों आरोपित 16 सितंबर पर रिमांड पर हैं। शुक्रवार को तीन अन्य आरोपितों- रोहित ज्ञान सिंह गिरवाल, संदीप दिनेश बारिया और सचिन राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया।

शराब की दुकान पर काम करता था आरोपित

आरोपित अनिल मानपुर में शराब की दुकान पर काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपित अनिल आठ साल से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। वर्ष 2021 में उसने मोगराघाटी में तत्कालीन थाना प्रभारी बीएस ठाकुर पर हमला कर दिया था। वह तीन बार पुलिसकर्मियों को पीट चुका है। आरोपित रितेश पर भी हत्या, बलवा, हत्या की कोशिश के चार केस दर्ज हैं।