Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ratlam: पत्नी और 2 मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, शवों को घर में दफना कर 2 महीने तक करता रहा आराम

Ratlam Crime News मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। 22 जनवरी को विंध्यवासिनी कालोनी में एक घर के बरामदे को जब खोदा गया तो पुलिस के हाथ-पैर फुल गए।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 23 Jan 2023 10:08 AM (IST)
Hero Image
Ratlam: पत्नी और 2 मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या

रतलाम, जागरण डेस्क। Ratlam Crime News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। 22 जनवरी को विंध्यवासिनी कालोनी में एक घर के बरामदे को जब खोदा गया तो पुलिस के हाथ-पैर फुल गए। इस घर के बरामदे से एक महिला और दो बच्चों का शव मिला है। मासूम बच्चों और उनकी मां की बेरहमी से हत्या किसी और ने नहीं ब्लकि इन्हीं के पिता ने की है।

कुल्हाड़ी से की पत्नी और बच्चों की हत्या

शख्स ने अपनी पत्नी, सात साल के बेटे और चार साल की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या की और शवों को घर के सामने बरामदे में गड्डा खोदकर दफना दिया। हत्या करने के बाद ये शख्स इसी घर में 2 महीने तक आराम से रहा। विंध्यवासिनी कालोनी में रह रहे रेलवेकर्मी ने अपनी 30 वर्षीय दूसरी पत्नी और दो बच्चों को मारकर घर के बरामदे में गाड़ दफना दिया था। वारदात 2 महीने पहले की गई थी लेकिन इसका खुलासा 22 जनवरी को हुआ है।

Madhya Pradesh: प्रेमिका के कमरे में प्रेमी को देख भड़क उठे परिवार जन, धारदार हथियार से की हत्या; 6 गिरफ्तार

2 महीने बाद हुआ खुलासा

घटना की जानकारी देते हुए दीनदयाल नगर पुलिस ने मुख्य आरोपित और शव को दफनाने में मदद करने वाले साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की वारदात के 2 महीने बाद रविवार यानी 22 जनवरी को तीनों के शवों को बहार निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है। मौके पर पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी, सीएसपी हेमंत सिंह चौहान समेत कई पुलिकर्मी मौजूद थे।

पारिवारिक कलह से तंग आकर उठाया ये कदम

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सोनू है और इसने निशा से दूसरी शादी की थी। पुलिस को जानकारी मिली की 2 महीने से पत्नी और बच्चे दिखाई नहीं दे रहे हैं। आरोपी शख्स से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई कबूली। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने बरामदे की खोदाई की तो पत्नी निशा और दोनों बच्चों के शव कंकाल के रूप में तब्दील हो चुके थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ये कदम उठाया था। उसने बताया कि निशा छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी, जिससे वो तंग आ गया था। पुलिस अब तीनों शवों का डीएनए टेस्ट भी कराएगी।

MP News: गणतंत्र दिवस पर राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश के समर्थन में उतरे भाजपा नेता विजयवर्गीय बोले- "जावरा दरगाह पर बात क्यों नहीं होती"