Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BPSC Recruitment 2024: बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित, इन डेट्स में होगा एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा तिथियों को घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 12 एवं 13 अगस्त 2024 को किया जाएगा। एग्जाम से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sun, 21 Jul 2024 05:45 PM (IST)
Hero Image
BPSC Recruitment 2024: ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा 12 एवं 13 अगस्त को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती 2024 में आवेदन वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से इस भर्ती के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है। एग्जाम तिथि की जानकारी बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 एवं 13 अगस्त 2024 को संभावित है। प्रशासनिक कारणों के चलते तिथि में परिवर्तन हो सकता है।

एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड

जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए तय तिथियों में आवेदन किया था उनके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

  • बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉग इन डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी।
  • इसके बाद स्क्रीन पर प्रवेश पत्र ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

318 पदों के लिए होनी है परीक्षा

इस भर्ती के माध्यम से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के कुल 318 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 28 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति के लिए 24 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 2 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 30 पद और पिछड़ा वर्ग के लिए 15 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- HSSC Recruitment 2024: हरियाणा में स्टेनो एवं कॉमर्स ग्रुप के तहत बंपर पदों पर भर्ती का एलान, 31 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई