Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GUJCET 2022 प्रोविजनल आंसर-की रिलीज, 30 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति

GUJCET 2022 Answer Key इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा प्रोगाम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। GUJCET एग्जाम का आयोजन 18 फरवरी 2022 को किया गया था। यह एक पेन-एंड-पेपर आधारित परीक्षा थी।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 28 Apr 2022 05:06 PM (IST)
Hero Image
GUJCET 2022 Answer Key: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Gujarat Common Entrance Test, GUJCET 2022)

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GUJCET 2022 Answer Key: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Gujarat Common Entrance Test, GUJCET 2022) की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज हो गई है। गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board, GSEB) ने ऑफिशियल वेबसाइट gsebeservice.com पर रिलीज की है। बोर्ड ने यह स्कोर भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के लिए रिलीज किए हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना स्कोर को कैलकुलेट कर सकते हैं।

GUJCET 2022 Answer Key: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार GUJCET की आधिकारिक वेबसाइट - gsebeservice.com पर जाएं। इसके बाद, “GUJCET 2022 अनंतिम उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें। अब GUJCET 2022 उत्तर कुंजी के साथ स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद, “डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें और संभावित अंकों की गणना करें। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो इसका प्रिंटआउट लेकर भी रख सकते हैं।

अभ्यर्थी ध्यान दें कि अगर उनको लगता है कि उनके उत्तर की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के पास 30 अप्रैल, 2022 तक का मौका दिया गया है। इसके अनुसार अभ्यर्थी दो दिनों के भीतर इस परीक्षा के लिए अभ्यावेदन दे सकते हैंं। वहीं प्रति प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को फीस भी देनी होगी।  

बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा प्रोगाम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। GUJCET एग्जाम का आयोजन 18 फरवरी, 2022 को किया गया था। यह एक पेन-एंड-पेपर आधारित परीक्षा थी। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।