Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Air Force Day 2023: आज देश मना रहा है 91वां भारतीय वायु सेना दिवस, जानें क्या है इस वर्ष की थीम

Indian Air Force Day 2023 हमारे देश में प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत अपना 91वां वायु सेना दिवस मना रहा है। इंडियन एयरफोर्स की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी जिसके बाद से इस दिन को प्रत्येक वर्ष इसी डेट में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “IAF – Airpower Beyond Boundaries” है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 08 Oct 2023 08:14 AM (IST)
Hero Image
Indian Air Force Day 2023: आज, 8 अक्टूबर को देश मना रहा है 91वां भारतीय वायु सेना दिवस। (image-freepik)

Indian Air Force Day 2023: आज भारतीय वायु सेना दिवस है। भारतीय वायु सेना दिवस प्रतिवर्ष बड़े ही धूम-धाम के साथ 8 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष भारत अपना 91वां इंडियन एयर फोर्स डे मना रहा है। इस दिन को भारतीय वायु सेना के कार्यों और देश के लिए वायु सेना के योगदान को सराहा जाता है। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन भारतीय सेना की ओर से भी देश भर के वायु स्टेशनों से लड़ाकू विमानों द्वारा करतब दिखाए जाते हैं और भारतीय वायु सेना का शक्ति प्रदर्शन किया जाता है।

कब हुई थी भारतीय वायु सेना की स्थापना?

इंडियन एयरफोर्स की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी जिसके बाद से ही प्रतिवर्ष इस दिन को 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। भारतीय वायु सेना का संस्थापक एयर मार्शल सुब्रोतो मुखर्जी को माना जाता है। आजादी के बाद 1 अप्रैल 1954 सुब्रोतो मुखर्जी को भारतीय वायु सेना का पहला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया। भारतीय वायु सेना का मुख्यालय देश की दिल्ली में स्थापित है।

(image-freepik)

वर्ष 2023 के लिए चुनी गयी ये थीम

किसी भी दिन को मनाने के लिए उसकी थीम पहले ही तय कर दी जाती है और फिर उस दिन को उसी थीम को ध्यान में रखकर सेलिब्रेट किया जाता है। भारत के 91वें वायु सेना दिवस की थीम “IAF – Airpower Beyond Boundaries” यानी कि भारतीय वायु सेना- सीमाओं से परे वायु सेना निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़ें- IAF Pilot Recruitment: जानें कैसे बन सकते हैं वायु सेना में पायलट; 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए इंट्री ऑप्शन