Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

KVS Admission 2022-23: 29 अप्रैल को आएगी केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा की लिस्ट, रिवाइज्ड शेड्यूल जारी

KVS Admission 2022-23 केंद्रीय विद्यालय संगठन ने विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए संशोधित कार्यक्रम बुधवार 27 अप्रैल 2022 को जारी कर दिया है। इसके अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश हेतु फर्स्ट ऐडमिशन लिस्ट 29 अप्रैल को जारी होगी।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Thu, 28 Apr 2022 12:15 PM (IST)
Hero Image
केवीएस एडमिशन 2022 के लिए दूसरी लिस्ट 6 मई को जारी की जाएगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। KVS Admission 2022-23: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश और विदेश में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 में दाखिले का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। संगठन द्वारा बुधवार, 27 अप्रैल 2022 को जारी केवीएस एडमिशन 2022-23 रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन लाटरी का आयोजन शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। साथ ही, केवीएस द्वारा पहली कक्षा में दाखिले की पहली सूची भी शुक्रवार को ही जारी की जाएगी। इसके बाद, संगठन द्वारा सेकेंड लिस्ट 6 मई को और तीसरी सूची 10 मई 2022 को जारी की जानी है। हालांकि, केवीएस के नोटिस के अनुसार, तीसरी लिस्ट तभी जारी होगी, जबकि पहली दो लिस्ट के बाद सीटें रिक्त रहती हैं।

इस लिंक से देखें संशोधित कार्यक्रम

दूसरी और आगे की कक्षाओं के लिए प्रवेश की आखिरी तारीख आज

वहीं, केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दूसरी कक्षा और इससे आगे की कक्षाओं के लिए प्रवेश की आखिरी तारीख आज यानि 28 अप्रैल 2022 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में ऐसे पैरेंट्स जिनके बच्चे का नाम 21 अप्रैल को जारी लिस्ट में शामिल किया गया था और अभी तक प्रवेश नहीं लिया है तो वे जल्द से दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें - Central Government Jobs: केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में 7300 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक

वेबसाइट के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालयों में भी लगेगी लिस्ट

पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के नोटिस के मुताबिक, केवीएस कक्षा 1 दाखिला 2022 की पहली सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही, पैरेंट्स ने जिस केंद्रीय विद्यालय के लिए आवेदन किया है, उसके नोटिस बोर्ड पर भी विद्यालय विजिट करके देख पाएंगे। केवीएस द्वारा सभी विद्यालयों को लिस्ट अपने नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - KVS Revised Admission Guidelines 2022: केंद्रीय विद्यालयों में इन बच्चों को मिलेगा क्लास स्ट्रेंथ से बढ़कर दाखिला, जानें नये नियम