Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RRB NTPC result dates 2022: रेलवे एनटीपीसी लेवल 2,3, 4, 5 रिजल्ट की तारीख तय, जानें कब जारी होंगे नतीजे

RRB NTPC result dates 2022 रेलवे एनटीपीसी लेवल 5 परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। वहीं चौथे लेवल के लिए डीवी राउंड का आयोजन फरवरी के पहले सप्ताह में कराया जाएगा। इसके अलावालेवल 3 के लिए कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 17 Nov 2022 05:20 PM (IST)
Hero Image
आरआरबी एनटीपीसी लेवल 2,3, 4, 5 परिणाम तिथि जारी हो गई है।

एजुकेशन डेस्क। RRB NTPC result dates 2022: रेलवे एनटीपीसी लेवल 2,3, 4, 5 परिणाम तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम जानकारी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉप्युलर कैटेगिरी (Non-Technical Popular Categories, NTPC 2019) के विभिन्न लेवल की भर्ती परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ-साथ डीवी राउंड की डेट्स भी आज, 17 नवंबर, 2022 को रिलीज कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 के परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। लेवल 3 और 4 के परिणाम क्रमशः जनवरी 2023 के चौथे और दूसरे सप्ताह में आएंगे। इसके अलावा, लेवल 2 के नतीजे 2 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। यह अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट  rrbcdg.gov.in पर रिलीज की गई है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन परीक्षा परिणाम की तिथियों का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

ये है डीवी का शेड्यूल

आरआरबी एनटीपीसी लेवल 5 परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। वहीं चौथे लेवल के लिए डीवी राउंड का आयोजन फरवरी के पहले सप्ताह में कराया जाएगा। इसके अलावा, लेवल 3 के लिए कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी। वहीं, लेवल 2 के लिए फरवरी के ही चौथे वीक में डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन होगा।

कितने पदों पर होंगी भर्तियां 

रेलवे एनटीपीसी लेवल 5 के तहत 17393 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जबकि लेवल 4 के तहत 161 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इसके अलावा, एनटीपीसी लेवल 2 के लिए 5662 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित परीक्षा के चरण शामिल हैं। इनमें, कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी कि सीबीटी मोड में एग्जाम, टाइपिंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल एग्जाम के चरण शामिल हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा अधिसूचना 28 फरवरी, 2019 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया पर लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।