Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SSC CGL Admit Card 2024: एसएससी सीजीएल टियर-1 एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी, रीजन वाइस वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) 2024 के लिए रीजन के अनुसार उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 से 26 सितंबर 2024 तक किया जाएगा।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sat, 24 Aug 2024 12:20 PM (IST)
Hero Image
SSC CGL Admit Card 2024 यहां से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) टियर-1 परीक्षा (SSC CGL) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिटड कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आवेदनकर्ता अपने रीजन की एसएससी वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा। आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 9 से 26 सितंबर 2024 तक किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आप अपने रीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब यहां आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

SSC CGL Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

4 पालियों में आयोजित होगी

एसएससी की ओर से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 4 पालियों पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, प्रत्येक शिफ्ट में प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 10 तक, द्वितीय पाली की परीक्षा सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 तक, तीसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से 3:30 तक एवं चौथी पाली की परीक्षा सायं 5:15 से 6:15 तक संपन्न करवाई जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- RRB Technician Recruitment 2024: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए पुनः शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, पदों में भी हुई बढ़ोत्तरी