Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UGC NET Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप कभी भी हो सकती है जारी, इन डेट्स में होगी परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2023 (UGC NET) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कभी भी जारी होने के अनुमान है। एग्जाम सिटी स्लिप एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी जहां से आप एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी किये जाएंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 28 Nov 2023 08:51 AM (IST)
Hero Image
UGC NET Exam City Slip कभी भी हो सकती है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का एग्जाम 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाना है। इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अब बड़ी खबर है। इन उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कभी भी एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो सकती है।

एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी जहां से अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल्स भरकर परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसी के अनुसार एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे।

UGC NET Exam City December 2023: आज जारी हो सकती है एग्जाम सिटी स्लिप

अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए की ओर से एग्जाम डेट्स के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी थी। इस नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पूर्व जारी कर दी जाएगी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी की जा सकती है।

UGC NET Exam City Intimation: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको मांगी गयी जानकारी जैसे- एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करना होगा। एग्जाम

एग्जाम डेट्स

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2023 एग्जाम का आयोजन 6 से 22 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जायेगा। विषयवार एग्जाम डेट्स की जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर वैलिड पहचान पत्र और एडमिट कार्ड की प्रति अवश्य साथ लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें- CTET 2024: आज है सीटीईटी जनवरी परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई; इतना लगेगा शुल्क