Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई संपन्न, धोखाधड़ी के मामलों में दिखी भारी गिरावट

यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 तक राज्यभर में 8265 परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया है। इस वर्ष आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद प्राप्त डाटा के अनुसार धोखाधड़ी के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले वर्ष 127 स्टूडेंट्स के मुकाबले इस वर्ष 48 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sun, 10 Mar 2024 12:14 PM (IST)
Hero Image
UP Board Exam 2024: बोर्ड की परीक्षाएं हुई सफलतापूर्वक संपन्न।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। पूरे राज्य में सफल परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक करवाया गया है। परीक्षाओं के सफल आयोजन की ओर से बोर्ड की ओर से निगरानी के लिए राज्यभर में 8,265 परीक्षा केंद्रों के 1.35 लाख परीक्षा कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर और 2.90 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों के साथ निगरानी की गई।

धोखाधड़ी के मामलों में आई भारी गिरावट

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं में पिछले कुछ वर्षों में लगातार धोखाधड़ी के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा साझा किए गए प्रेस नोट के मुताबिक इस वर्ष 48 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया जिनकी संख्या पिछले वर्ष तक 127 थी। इस तरीके से इस मामले में गिरावट दर्ज की गयी है।

इसके साथ ही जहां पिछले वर्ष किसी दूसरे स्टूडेंट की जगह परीक्षा दे रहे कुल 133 लोगों को गिरफ्तार किया गया था वहीं इस बार इनकी संख्या केवल 37 दर्ज की गयी है।

पिछले वर्ष के आंकड़े

पिछले वर्षों में नकल करने के मामलों और साथ ही दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर के केसेज में गिरावट देखने को मिली है। आंकड़े निम्नलिखित हैं-

वर्ष नकल करते पकड़े गए छात्र दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़े गए 
2020  759 108
2022 190 47
2023 127 133
2024 48 37

कॉपियों का मूल्यांकन जल्द होगा शुरू

यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। अब बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन जल्द ही शुर करवाया जाएगा। कॉपियों की जांच के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट मई माह में घोषित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Career After 12th: नहीं बनना चाहते डॉक्टर या इंजीनियर तो 12वीं साइंस के बाद ये हैं बेस्ट करियर ऑप्शन