Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AIASL Recruitment: एआईएएसएल में कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव पदों पर हो रही भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन

एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) ने वॉक इन के माध्यम से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/ जूनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के 128 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 18 20 एवं 22 दिसंबर 2023 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किये जायेंगे उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 05 Dec 2023 06:21 PM (IST)
Hero Image
AIASL Recruitment के लिए 18, 20 एवं 22 दिसंबर 2023 को होगा वॉक इन का आयोजन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) की ओर से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती वॉक इन माध्यम से निकाली गयी है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा पहले ही कर दी गयी है। ऐसे उम्मीदवार जो बिना लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट आदि के सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। भर्ती में भाग लेने से पहले अभ्यर्थी एक बार पात्रता एवं मापदंड अवश्य चेक कर लें।

AIASL Recruitment 2023: वॉक इन इंटरव्यू का स्थान एवं तिथि

इस भर्ती के लिए वॉक इन का आयोजन 18, 20 एवं 22 दिसंबर 2023 को किया जायेगा। वॉक इन इंटरव्यू का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का रहेगा। भर्ती के लिए वॉक इन का आयोजन श्रीजगन्नाथ सभागार, वेंगूर दुर्गा देवी के पास मंदिर, वेंगूर, अंगमाली, एर्नाकुलम, केरल, पिन - 683572 पर आयोजित किया जाएगा।

वॉक इन के माध्यम से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/ जूनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कोचीन में 47 पदों पर, कालीकट में 31 पदों पर और कन्नूर में 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

AIASL Customer Service Executive/ Jr. Customer Service Executive Recruitment 2023 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

AIASL Customer Service Executive Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकेगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन बिना आवेदन शुल्क जमा किये इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- RITES Recruitment 2023: राइट्स में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती होने का मौका, इस तरीके से कर सकते हैं अप्लाई