Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में लगा था खुफिया कैमरा, 300 फोटो और वीडियोज लीक होने के बाद मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा मिला है। कैमरा मिलने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जानकारी दी कि घटना के सिलसिले में ब्वॉयज हॉस्टल से एक सीनियर छात्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वो बीटेक के लास्ट ईयर का स्टूडेंट है।उसका लैपटॉप जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 30 Aug 2024 12:43 PM (IST)
Hero Image
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गर्ल्स हॉस्टेल से हिडन कैमरा मिला।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, कृष्णा। Hidden Camera in Girls Hostel। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज की गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम (टॉयलेट) में हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैमरे के जरिए कुछ वीडियो रिकॉर्ड करके उसे बेच दिए गए। कृष्णन जिले के गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में यह घटना घटी है।

छात्राओं ने किया प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम छात्राओं को हिडन कैमरे की जानकारी मिली। इसके बाद अफरातफरी मच गई। छात्राओं ने इस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। छात्राओं ने इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है।

चौथे ईयर के छात्र को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी दी कि  घटना के सिलसिले में ब्वॉयज हॉस्टल से एक सीनियर छात्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वो बीटेक के लास्ट ईयर का स्टूडेंट है।उसका लैपटॉप जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से 300 से अधिक तस्वीरें और वीडियोज लीक हो गए थे और कुछ छात्राओं ने ये वीडियोज विजय से खरीदे थे।

बता दें कि कुछ दिनों पहले बेंगलुरु के एक थर्ड वेव कॉफी के वॉशरूम में कैमरा मिला था। आरोपी ने वॉशरूम में स्मार्टफोन छिपा रखा था। आरोपी ने फ्लाइट मोड में फोन छिपा रखा था। बाद में पता चला कि फोन एक कर्मचारी का है। 

यह भी पढ़ें: यूपी के एक ही गांव में 20 से अधिक बच्चों से कुकर्म! हिडन कैमरा से सामने आई करतूत, VIDEO से मचा बवाल