Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

52 साल के हेड कॉन्स्टेबल की लाठी बनी बांसुरी, ट्विटर पोस्ट देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

52 साल के हटगी हुबली पुलिस स्टेशन में बतौर हेड कांस्टेबल ड्यूटी निभाने के साथ अपना शौक पूरा करने के लिए इन्होंने लाठी को बांसुरी में तब्दील कर लिया। तस्वीर साभार Twitter

By Sanjay PokhriyalEdited By: Updated: Mon, 03 Jun 2019 11:12 AM (IST)
Hero Image
52 साल के हेड कॉन्स्टेबल की लाठी बनी बांसुरी, ट्विटर पोस्ट देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

बेंगलुरु, एजेंसी। शौक बड़ी चीज है। इसने कर्नाटक के चंद्रकांत हटगी को दुनिया भर में मशहूर कर दिया है। 52 साल के हटगी हुबली पुलिस स्टेशन में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात हैं। ड्यूटी निभाने के साथ अपना शौक भी पूरा करने के लिए इन्होंने महकमे से मिली लाठी को बांसुरी में तब्दील कर लिया।

— Bhaskar Rao IPS (@deepolice12) May 28, 2019

इनका कहना है कि लंबे समय से ये वाद्य यंत्र बनाते और उसे बजाते रहे हैं। काम से जब कभी फुरसत मिलती है तो महकमे से मिली लाठी से बनी बांसुरी पर लोकगीतों की तान छेड़ते हैं। इनके आला अधिकारी आइपीएस भाष्कर राव ने इनका वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया जहां ये वायरल हो चुका है। अब तक 1.66 लाख लोग इसे देख चुके हैं जबकि 3500 बार यह रिट्वीट किया जा चुका है। 16 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इनके हुनर और सृजनात्मकता की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप